03 MAYFRIDAY2024 2:15:54 PM
Nari

रोम में पति संग रोमांटिक हुई प्रियंका चोपड़ा, ग्रीन गाउन में देसी गर्ल ने दिखाया फुल ऑन ग्लैमर

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 27 Apr, 2023 11:24 AM
रोम में पति संग रोमांटिक हुई प्रियंका चोपड़ा, ग्रीन गाउन में देसी गर्ल ने दिखाया फुल ऑन ग्लैमर

अपनी बोल्ड फैशन चॉइस के लिए जानी जाने वाली फैशन आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपने हॉट लुक से सभी को चाैंका दिया था। इस दौरान उन्होंने पति  निक जोनस के साथ रोमांटिक पोज देने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी। इस कपल ने अपनी इस अदाओं से लोगों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी।

PunjabKesari
दरअसल देसी गर्ल इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज सिटाडेल के जबरदस्त प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में वह Citadel की इटैलियन स्क्रीनिंग के लिए इटली के खूबसूरत शहर रोम में पहुंची थी। इस इवेट के लिए प्रियंका ने ग्रीन कलर का खूबसूरत गाउन कैरी कर पूरी लाइमलाइट ही लूट ली। डीप नेक गाउन में एक्ट्रेस काफी हॉट और गॉर्जियस लग रही है। 

PunjabKesari
पीसी ने इस ड्रेस को लग्जरी लेबल Valentino से लिया गया था। इसमें फ्रंट पर दी गई प्लंजिंग नेकलाइन टीजिंग इफेक्ट क्रिएट कर रही थी, तो वहीं रोब और उसकी फेदर डीटेल ड्रामा ऐड करती दिखी।

PunjabKesari
डीप नेक गाउन में एक्ट्रेस के क्लीवेज साफ नजर आ रहे थे, इसके साथ ही गले में पहना नेकलेस अटेंशन पॉयंट बन गया था। देसी गर्ल ने अपने लुक को हाई पोनीटेल, काजल और आईलाइनर से हाइलाइट की गईं आंखें, डार्क लिपस्टिक और फ्लॉलेस ओवरऑल मेकअप से पूरा किया था। 

PunjabKesari
प्रियंका के इस लुक पर उनके पति निक जोनस भी मर मिटे थे। वह अपनी पत्नी के चेहरे से नजरें नहीं हटा पा रहा था। फोटोशूट में दोनों एक दूसरे की आखों में खोए नजर आए। लोगों का कपल का ये लुक बेहद पसंद आया। 
 

Related News