18 JUNTUESDAY2024 12:32:59 PM
Nari

दीपिका पादुकोण का चला जादू, तीनों खानों को पछाड़ बनीं #1IMDb की 'मोस्ट व्यूड इंडियन स्टार'

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 30 May, 2024 11:05 AM
दीपिका पादुकोण का चला जादू, तीनों खानों को पछाड़ बनीं #1IMDb की 'मोस्ट व्यूड इंडियन स्टार'

नारी डेस्क: डिंपल ब्यूटी दीपिका पादुकोण भले ही प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं और फिलहाल बड़े पर्दे से गायब हैं, लेकिन उनका जादू बरकरार है। उनकी विदेश में भी अच्छी- खासी फैंन फ्लोइंग है। हाल ही में एक्ट्रेस ग्लोबल डिस्परटर्स मैग्जीन में भी जगह बनाने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस बनी थीं। अब एक बार फिर से उन्हें बड़ी अचीवमेंट मिली है। दरअसल, IMDb ने पिछले 10 सालों के टॉप 100 सबसे ज्यादा देखे गए इंडियन स्टार्स की लिस्ट अनाउंस की है। बता दें, ये लिस्ट दुनियाभर में IMDb पर 250 मिलियन से ज्यादा विजिटर्स के रियल पेज व्यूज पर आधारित है। इस लिस्ट में दीपिका पादुकोण ने टॉप किया है। जी हां, 3 खानों को मात देकर वो इस लिस्ट में नंबर 1 पोजीशन पर हैं। 

तीनों खानों को दीपिका ने दी मात

दीपिका पादुकोण को पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा देखी गईं स्टार बन गई हैं। 100 सितारों की इस लिस्ट में कई इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के स्टार्स शामिल हैं। जिनमें एक्ट्रेस ने नंबर 1 स्थान हासिल किया है। इस लिस्ट में उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज 3 खानों शाहरुख, आमिर और सलमान को भी पीछे छोड़ दिया है। इस लिस्ट में शाहरुख खान को दूसरा, आमिर को छठा और सलमान को आठवां स्थान मिला है। इनके साथ ही इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस ऐश्वर्या राय बच्चन- आलिया भट्ट भी इस लिस्ट में दीपिका से पीछे हैं।

दीपिका ने कहा फैंस को शुक्रिया

इस अचीवमेंट के बाद दीपिका पादुकोण ने फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, मैं इस लिस्ट में शामिल होने के लिए बहुत आभारी हूं। ये वाकई सम्मान की बात है। इसी तरह अपना प्यार बनाएं रखें। ये हमें अच्छा काम करने को प्रेरित करता है। 

कई बार एक्ट्रेस को मिला है ग्लोबल लेवल पर सम्मान

दीपिका ऑस्कार और बाफ्टा में एक प्रेजेंटर के रूप में स्टेज पर दिखाई दे चुकी हैं, उन्होंने कॉन्स फिल्म फेस्टिवल में जूरी मेंबर के रूप में काम किया है और टाइम मैगजीन के कवर स्टार के रूप में भी फीचर कर चुकी हैं, जो उनके कई रिमार्केबल मोमेंट्स में से एक है। इसके अलावा दीपिका ने फीफा  वर्ल्ड कप की ट्रॉफी unveil करने वाली भी पहली भारतीय हैं।

Related News