03 MAYFRIDAY2024 9:35:22 AM
Nari

Vegie स्प्रैड और Cheesy क्रैकर्ज

  • Updated: 08 Feb, 2017 03:14 PM
Vegie स्प्रैड और Cheesy क्रैकर्ज

जायका : वैजी सप्रैड और चीजी क्रैकर्ज एक अच्छे स्टार्टर के तौर पर सर्व किए जा सकते है। अचानक लगने वाली भूख के लिए यह सबसे बढ़िया है। बर्थ डे पार्टी हो या काॅकटेल पार्टी सभी में आप इसे सर्व कर सकते है। आप इन्हें थोड़े ही टाईम में झटपट बना सकते है।


सामग्री
- 15 क्रीम क्रैकर बिस्कुट
-1/4 कप गाजर बारीक कटी हुई
-1/4 कप शिमला मिर्च 
- 2 टेबल स्पून हरे प्याज 
- 2 टेबल स्पून बारीक कटे बिना बीज के टमाटर
- 1/4 कप खीरा कटा हुआ
- 2 टेबल स्पून मयोनीज
- 3/4 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
- एक छोटा चम्मच हरा मिर्च कटी हुई
- नमक स्वादानुसार
- 1 चोटा चम्मच टमाॅटो साॅस
- थोड़ा सा हरा धनिया


विधि
1.सबसे पहले एक बाउल में मयोनीज लें और इसमें सारी कटी हुई सब्जियां मिक्स करें।
2. फिर इसमें नमक,हरी मिर्च और साॅस मिक्स करें।
3.अब एक प्लेट में सारे बिस्किटस एक-ेएक करके फैला लें।
4.फिर हर एक बिस्किट के ऊपर इसका एक -एक चम्मच रखें।
5.अब इसके ऊपर चीज ग्रेट करें और हरे धनिए की एक-एक पत्ती से गार्निश करें। 
6.इनको जब भी बनाएं तो तुरंत ही सर्व कर दें नहीं तो इनका कुरकुरापन खत्म हो जाएगा।
 

Related News