26 APRFRIDAY2024 6:55:15 AM
Nari

Celebs Beauty: रात को सोने से पहले दीपिका नहीं भूलती यह काम

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 28 Aug, 2019 01:04 PM
Celebs Beauty: रात को सोने से पहले दीपिका नहीं भूलती यह काम

'बाजीराव' की 'मस्तानी' 'दीपिका पादुकोण' अपनी अदाओं के लिए ही नहीं बल्कि अपनी खूबसूरत त्वचा और फिटनेस के लिए भी जानी जाती है। ऑफ-स्क्रीन हो या ऑन-स्क्रीन उनकी त्वचा हमेशा दमकती हुई नजर आती है। लड़कियां हमेशा से उनकी इस बेदाग खूबसूरती का राज जानना चाहती है। चलिए आपको उनके चेहरे की चमक का सीक्रेट बताते है। 

PunjabKesari

रात को सोने से पहले यह चीज़े जरूर करती है-

मेकअप रिमूव करना 

फिल्म इंडस्ट्री की साड़ी हीरोइन्स दिन भर मेकअप में रहती है। यह उनके काम के लिए बहुत जरुरी है। दीपिका अपना सारा मेकअप रात को सोने से पहले जरूर रिमूव करती है। 
फायदा: मेकअप रिमूव न करने से स्किन पर पिंपल्स और एक्ने हो सकते है। यह स्किन की पोर्स में जा कर इन्फेक्शन भी कर सकता है। 

नारियल तेल का मसाज 

वो नारियल तेल को गर्म कर अपने बालों का मसाज जरूर करती है। इससे उन्हें बेहतर नींद भी आती है और उनके बाल भी घने और मजबूत रहते है। 
फायदा : नारियल तेल बालों के लिए इस्तेमाल किये जाने वाला सबसे फायदेमंद तेल है। 

PunjabKesari

रूटीन में शामिल करती है :

पानी 

वो दिन भर ढेर सारा पानी पीती है। अपने आपको हाइड्रेटेड रखना उनका अहम कार्य है। 

PunjabKesari

योग

उन्हें योग करना बेहद पसंद है। इस कला में वो माहिर है। उन्होंने कई बार अपनी योग करते हुए की तस्वीर अपने फैंस से शेयर की है। 

PunjabKesari

संतुलित आहार 

वो किसी भी चीज से परहेज नहीं करती है। मगर वो अपना आहार हमेशा संतुलित रखती है। अपने खाने में वो फाइबर युक्त फूड आइटम्स जरूर शामिल करती है।  

Related News