26 JANMONDAY2026 7:21:25 PM
Nari

"गर्व से कहें, हम भारतीय हैं" .... शाहरुख, प्रियंका समेत सेलेब्रिटीज़ ने कुछ यूं दिखाई अपनी देशभक्ति

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 26 Jan, 2026 05:09 PM

नारी डेस्क: जैसे ही देश 77वें गणतंत्र दिवस को मनाने के लिए एकजुट हुआ, फिल्म और मनोरंजन जगत की हस्तियों ने भी देशभक्ति की भावना का जश्न मनाया। जिस दिन भारत ने अपना संविधान अपनाया था, उस दिन को याद करते हुए कई सेलेब्रिटीज़ ने सोशल मीडिया पर गर्व, कृतज्ञता और राष्ट्रीय एकता के संदेश साझा किए। बॉलीवुड के किंग, शाहरुख खान ने 77वें गणतंत्र दिवस पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए खुद को भारतीय कहने पर गर्व जताया। 
PunjabKesari

किंग खान ने सोशल मीडिया पर लिखा- "भारतीय होने पर गर्व है - हमारा देश हमें सिखाता है कि विविधता में ही ताकत और एकता है। हम सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद और सभी को प्यार...(sic)।" 
PunjabKesari

एक्टर ऋतिक रोशन ने X पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए लिखा- "आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद।" एक दिल को छू लेने वाले अंदाज़ में, आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा द्वारा बनाए गए राष्ट्रीय ध्वज की एक तस्वीर साझा की और गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
PunjabKesari

अक्षय कुमार ने भी इंस्टाग्राम पर इस मौके पर संदेश पोस्ट करते हुए लिखा- "आइए गर्व से कहें, हम भारतीय हैं! गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद, जय भारत।" प्रियंका चोपड़ा जोनास ने एक पुरानी तस्वीर साझा करके और लिखते हुए जश्न में हिस्सा लिया, "यह दिन, 77 साल पहले? गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं।"
PunjabKesari
 

 इस बीच, वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर गणतंत्र दिवस के संदेश के साथ आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 में अपने किरदार की एक झलक साझा की। 'बॉर्डर 2' में मुख्य भूमिका निभाने वाले सनी देओल ने लिखा- "अपनी आन, मान और शान से ऊपर हिंदुस्तान को रखते हैं ये मिट्टी के बेटे! आप सभी को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।" अनिल कपूर, सोनम कपूर, सुनील शेट्टी, आयुष्मान खुराना, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी, मनोज बाजपेयी, विक्की कौशल और राजकुमार राव सहित कई अन्य अभिनेताओं ने भी इस अवसर पर प्रशंसकों को शुभकामनाएं देने के लिए कुछ समय निकाला।

Related News