26 APRFRIDAY2024 2:56:11 AM
Nari

Cardi B ने की 'द व्हाइट टाइगर' की तारीफ, बोलीं- मैं इसे देखते हुए रो रही थी

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 06 Feb, 2021 11:23 AM
Cardi B ने की 'द व्हाइट टाइगर' की तारीफ, बोलीं- मैं इसे देखते हुए रो रही थी

बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड तक अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा को उनकी नई फिल्म के लिए काफी सराहा जा रहा है। हाल ही में प्रियंका की फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' रिलीज हुई है। सिर्फ देश ही नहीं विदेश में भी प्रियंका की इस फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है। हाॅलीवुड एक्ट्रेस और सिंगर कार्डी बी ने भी 'द व्हाइट टाइगर' की खूब तारीफ की है। 

कार्डी बी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "व्हाइट टाइगर बेहद बेहतरीन फिल्म है। मैं इसे देखते हुए रो भी रही थी और गुस्से में भी थी।" 

 

कार्डी बी के इस ट्वीट के जवाब में प्रियंका ने धन्यवाद दिया तो सिंगर ने आगे कहा, 'हां, चेहरे पर आप इतने प्यारे और मनमोहक मुस्कान लिए शानदार लग रही थीं।' सिर्फ कार्डी बी ने ही नहीं बल्कि इससे पहले कैरी वाशिंगटन ने भी प्रियंका के फिल्म की तारीफ की थी। 

 

इतना ही नहीं प्रियंका के पति निक जोन्स ने भी फैंस को फिल्म देखने के लिए कहा था। निक ने ट्वीट कर लिखा था, 'व्हाइट टाइगर अब नेटफ्लिक्स पर आ गई है। इस फिल्म में अभिनेता और निर्माता दोनों के रूप में उनके काम के लिए मुझे मेरी पत्नी प्रियंका चोपड़ा पर बहुत गर्व है। पूरी कास्ट, क्रू और क्रिएटिव टीम को बधाई।'

 

बता दें फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' मे प्रियंका चोपड़ा के साथ एक्टर राजकुमार राव भी दिखाई देंगे। 

Related News