30 APRTUESDAY2024 3:16:16 AM
Nari

सरोज खान के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर, सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर जताया दुख

  • Edited By Janvi Bithal,
  • Updated: 03 Jul, 2020 10:48 AM
सरोज खान के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर, सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर जताया दुख

सरोज खान के निधन के बाद पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री दुख में डूब गई है। आंख खुलते ही जब सितारों को ये खबर मिली कि सरोज खान नहीं रही तो ट्वीटर पर उनके चाहने वाले गम में डूब गए और पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री उन्हें श्रद्धांजलि दे रही हैं। उनके जाने के बाद पूरी इंडस्ट्री शोक में डूब गई है।

PunjabKesari
गम में डूबी बॉलीवुड इंडस्ट्री 

सरोज खान के निधन के बाद सभी उनकी आत्मा की शांति की दुआएं कर रहे हैं।  अनुपम खेर ने ट्विटर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और लिखा 'डांस की मल्लिका #सरोजखान जी अलविदा।आपने कलाकारों को ही नहीं बल्कि पूरे हिन्दुस्तान को बहुत ख़ूबसूरती से सिखाया कि इंसान शरीर से नहीं, दिल और आत्मा से नाचता है।आपके जाने से नृत्य की एक लय डगमगा जाएगी। मैं पर्सनली न सिर्फ आपको बल्कि आपकी मीठी डांट को भी बहुत मिस करूंगा।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Prayers ..🙏🙏 .. हाथ जुड़े हैं , मन अशांत

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan) on Jul 2, 2020 at 7:43pm PDT


बिग बी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने बस इतना ही लिखा है, 'हाथ जुड़े हैं, मन अशांत है


रिमो डीसूजा भी इस खबर के बाद सदमे में हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सरोज खान के साथ तस्वीर पोस्ट कर उन्हें श्रद्धांजली दी है। 

अक्षय कुमार ने लिखा, 'सरोज खान के निधन की खबर से सुबह नींद खुली। उन्होंने डांस को इतना आसान बना दिया था कि कोई भी डांस कर ले। इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है। उनकी आत्मा को शांति मिले।' 

 

 

 

 

 

 

विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, 'OMG, सरोज खान नहीं रहीं - इस बुरी खबर से नींद खुली। अपनी कला में माहिर। हमेशा उनका बिना शर्त प्यार मिला। उनके साथ फिल्म गोल के बिल्लो रानी गाने में काम करने का मौका मिला था। उनकी आत्मा को शांति मिले।' 

 

 

Related News