05 DECFRIDAY2025 11:05:33 PM
Nari

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस के करीबी का हुआ निधन, मुंबई एयरपोर्ट पर रोते हुए नजर आईं एक्ट्रेस

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 07 Jul, 2025 10:06 AM
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस के करीबी का हुआ निधन, मुंबई एयरपोर्ट पर रोते हुए नजर आईं एक्ट्रेस

 नारी डेस्क: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही रविवार को मुंबई एयरपोर्ट पर काफी भावुक नजर आईं। हमेशा अपने ग्लैमरस अंदाज और एनर्जेटिक डांस मूव्स के लिए पहचानी जाने वाली नोरा इस बार बिल्कुल अलग मूड में दिखीं। वह ब्लैक ड्रेस और सनग्लासेस पहने हुई थीं, लेकिन उनकी आंखों से आंसू साफ नजर आ रहे थे।

आंटी के निधन से दुखी हैं नोरा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोरा की किसी बेहद करीबी रिश्तेदार  उनकी आंटी का निधन हो गया है। यही वजह है कि नोरा इतनी भावुक नजर आईं।

इंस्टाग्राम स्टोरी से मिला इशारा

नोरा ने एयरपोर्ट पर स्पॉट होने से कुछ समय पहले ही अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक भावुक मैसेज लिखा था – "इन्ना लिल्लाही वा इन्ना इलैहि राजिउन", जो कि इस्लाम धर्म में किसी के निधन के बाद कहा जाता है। इस मैसेज को देखकर ही उनके फैंस को चिंता होने लगी थी कि कहीं नोरा के किसी करीबी का देहांत तो नहीं हुआ। हालांकि अभी तक नोरा या उनके परिवार की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)

ये भी पढ़ें: शोक की लहर: मशहूर एक्टर का निधन, कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद कहा दुनिया को अलविदा

फैन के साथ बदसलूकी का वीडियो वायरल

नोरा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आया था। तभी नोरा के बॉडीगार्ड ने उस फैन को पीछे धक्का दे दिया और काफी सख्त रवैया अपनाया। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब यह वीडियो इंटरनेट पर खूब शेयर हो रहा है।

नोरा का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में नोरा फतेही नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ में नजर आई हैं। इस सीरीज में उन्होंने आयशा ढोंडी का किरदार निभाया, जो ईशान खट्टर के किरदार की एक्स-गर्लफ्रेंड होती है। इस सीरीज में उनके साथ भूमि पेडनेकर, जीनत अमान, साक्षी तंवर, डिनो मोरिया और मिलिंद सोमन जैसे कई बड़े कलाकार भी नजर आए।

फैंस अब नोरा को सपोर्ट कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए प्यार और संवेदना जता रहे हैं।  

Related News