13 MAYMONDAY2024 3:05:59 PM
Nari

INDvsNZ: सेमिफाइनल देखने पहुंचा पूरा बॉलीवुड, कोई बच्चे तो कोई पति संग आया नजर

  • Edited By palak,
  • Updated: 15 Nov, 2023 07:06 PM
INDvsNZ: सेमिफाइनल देखने पहुंचा पूरा बॉलीवुड, कोई बच्चे तो कोई पति संग आया नजर

क्रिकेट विश्व कप 2023 इंटरनेशनल टूर्नामेंट में आज पहला सेमीफाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखंडे स्टेडियम में हो रहा है। पूरी दुनिया की नजर आज मैच पर टिकी है। जब सारी दुनिया की नजरें मैच पर टिकी हैं तो बॉलीवुड सेलेब्स कैसे पीछे रह सकते हैं। ऐसे में वानखंडे स्टेडियम में कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स भी मौजूद हैं। ससुराल दिल्ली से मुंबई लौटी कियारा अडवाणी भी अपने हसबैंड सिद्धार्थ मल्हौत्रा के साथ दिखी हैं। जॉन अब्राहम, रणबीर कपूर, टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा भी मैच देखने पहुंची हैं। तो चलिए देखते हैं कौन-कौन से बी-टाउन सेलेब्स मैच देखने स्टेडियम में पहुंचे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

अनुष्का शर्मा 

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पति विराट को चीयर करते हुए दिख रही हैं। एक्ट्रेस वानखंडे स्टेडियम में पति विराट को चीयर करने पहुंची हैं। 

PunjabKesari

सिद्धार्थ कियारा 

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलेब्स की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं जिनमें वह मैच देखते हुए नजर आ रहे हैं।  मल्हौत्रा पत्नी कियारा के साथ मैच देखने पहुंचे साथ में जॉन अब्राहम, रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं।

निया शर्मा

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा भी मैच देखने गई हैं। निया ने अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह डेनिम क्रॉप शर्ट में दिख रही हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर और कुणाल खेमू भी मैच देखते हुए दिख रहे हैं। 

श्लोका अंबानी 

अंबानी की छोटी बहु श्लोका अंबानी भी मैच देखने के लिए पहुंची हैं। वहीं उनके पति आकाश अंबानी और बेटा  भी मैच देखते हुए नजर आए।

PunjabKesari

इन सेलेब्स के अलावा रणबीर कपूर भी मैच देखते हुए नजर आए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

Related News