24 APRWEDNESDAY2024 9:56:40 PM
Nari

रिया ही नहीं, ये फेमस एक्ट्रेस भी जा चुकी हैं जेल एक ने तो वही पर कर ली थी शादी

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 19 Sep, 2020 04:23 PM
रिया ही नहीं, ये फेमस एक्ट्रेस भी जा चुकी हैं जेल एक ने तो वही पर कर ली थी शादी

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इन दिनों जेल में है। NCB ने ड्रग्स केस में रिया को गिरफ्तार किया है। यहां आपको बता दें कि रिया पहली एक्ट्रेस नहीं है जिसने जेल की हवा खाई हो इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेज जेल जा चुकी है। इस लिस्ट में पहले नाम है पायल रोहतगी का। हमेशा अपने बेबाक बयानों के लिए चर्चा में रहने वाली पायल भी जेल जा चुकी है। उनकी बेबाकी ही उनकी दुश्मन बन बैठी थी। दरअसल, पायल ने नेहरू-गांधी परिवार के ख़िलाफ़ अपमानजनक शब्द व अभद्र टिप्पणी की थी, जिसकी वजह से अहमदाबाद में उन्हें गिरफ़्तार किया गया था हालांकि कुछ समय बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Team Payal Rohatgi (@payalrohatgi) on Sep 19, 2020 at 1:03am PDT

मोनिका बेदी

अंडरवर्ल्ड के जाने-माने डॉन अबू सलेम और मोनिका बेदी की लव स्टोरी के बारे में तो हर कोई जानता है।  मोनिका और अबू सलेम को 2002 में पुर्तगाल से गिरफ्तार करके भारत लाया गया था। मोनिका को फ़र्ज़ी दस्तावेज़ों का दोषी पाया गया था जिसके चलते उन्हें 4 साल की सजा हुई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Mentally at the beach.🏖️ Off course Social distancing, duh! 💁

A post shared by Monica Bedi (@memonicabedi) on May 20, 2020 at 8:46pm PDT

सोनाली बेंद्रे

एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को मैगजीन कवर पेज के लिए कराए गए अपने फोटोशूट की वजह से उन्हें सलाखों के पीछे जाना पड़ा था। दरअसल, फोटोशूट के दौरान सोनाली ने यलो कलर का छोटा कुर्ता पहना था जिस पर ॐ और ॐ नमः शिवाय लिखा था। सोनाली पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था। उनके साथ फोटोशूट करने वाले फोटोग्राफर अमित संत कुमार अशर और ड्रेस डिजाइनर अशाली चार्ल्स रेबेलो को भी गिरफ्तार किया गया था।

ममता कुलकर्णी 

ममता कुलकर्णी एक समय में बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थी। ममता को विक्की गोस्वामी नामक शख्स से प्यार हुआ जोकि इंटरनेशनल ड्रग तस्‍कर था। ड्रग तस्करी के आरोप में विक्की को गिरफ्तार किया गया था और दुबई की जेल में रखा गया। जेल में रहने के दौरान विक्‍की ने इस्‍लाम कबूल किया और ममता से शादी की। शादी के कुछ साल बाद विक्की जेल से बाहर आ गया। साल 2016 में ममता और विकी का ड्रग्स तस्करी में नाम आया था। पुलिस ने दोनों को भगौड़ा घोषित कर दिया था। बाद में खबरें सुनने को मिली थी कि एक्ट्रेस योगिनी बन गई हैं।

श्वेता बसु प्रसाद 

फिल्म 'मकड़ी' और 'इकबाल' में बतौर चाइल्ड एक्ट्रेस काम करने वाली श्वेता बासु प्रसाद वेश्यावृत्ति के मामले में गिरफ्तार हुई थी। खबरों की माने तो बाद में उन्हें सुधार गृह भेज दिया गया था और अब वह सामान्य जिंदगी जी रही है। बता दें कि  श्वेता बासु प्रसाद को राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। 

प्रेरणा अरोड़ा

फेमस प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा करोड़ों रुपयों की धोखाधड़ी में 8 महीने जेल की हवा खा चुकी हैं। बता दें कि प्रेरणा ने पैडमैन, ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा और रुस्तम जैसी फ़िल्में प्रोड्यूस की हैं।.

अल्का कौशल 

फेमस एक्ट्रेस अल्का कौशल को 50 लाख के चेक बाउंस मामले में जेल जाना पड़ा। अल्का और उनकी मां दोनों को 2 साल की सजा हुई थी। अल्का फिल्म बजरंगी भाईजान में करीना की मां की भूमिका निभा चुकी हैं। अल्का फ़िल्म क्वीन में भी कंगना की मां का किरदार निभा चुकी हैं। 

 

Related News