29 APRMONDAY2024 5:32:53 AM
Nari

सारा से लेकर हीना खान तक, देखिए B Town की बेस्ट सूट कलैक्शन

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 09 Jan, 2024 02:24 PM

बी-टाउन की ऐसी बहुत सी दीवाज है जो सूट पहनना बहुत पसंद करती हैं और सूट में उनकी ग्रैस भी सबसे अलग लगती है। शायद ही कोई एक्ट्रेस ऐसी हो जिसकी वार्डरोब में सूट शामिल नहीं होगा। मृणाल ठाकुर से लेकर हीना खान तक, बहुत सारी दिवाज इस लिस्ट में शामिल हैं तो चलिए आपको बेस्ट सूट कलैक्शन ही दिखाते हैं।

1. मृणाल भी एथनिक वियर में बहुत प्यारी लगती हैं। वह सूट, साड़ी, लहंगा सब ट्राई करती हैं और फैंस का दिल जीत लेती हैं। मृणाल ने एक नियॉन ग्रीन कलर का सूट पहना था जिस पर व्हाइट एम्ब्रायडरी थी। डिसेंट सूट के साथ मृणाल ने पेस्टल कलर का चौकर सेट पहना था। सच में वह बहुत प्यारी लग रही थी।

PunjabKesari

2. हीना खान भी जब सूट पहनती हैं तो बहुत सुंदर लगती हैं। हीना खान ने एक स्काई ब्लू अनारकली प्लाजो सूट पहना था जिस पर व्हाइट कढ़ाई थी। इसके साथ हीना ने सिंपल सिल्वर ईयररिंग्स पहने थे। 

PunjabKesari

3. करिश्मा कपूर भले ही 50 प्लस हो गई हैं लेकिन करिश्मा की लुक बड़ी स्टाइलिश लगती है। करिश्मा सूट पहने तो बला की खूबसूरत लगती हैं। हाल ही में उन्होंने  रैंड फ्लोर लैंथ अनारकली सूट पहना था जिसके ऊपर पिंक कढ़ाई वाली जैकेट थी। करिश्मा का सूट बहुत प्यारा लग रहा था।

PunjabKesari

4. सोनाली बेंद्रे भी सूट में बहुत प्यारी लगती हैं। सोनाली ने मस्टर्ड यैलो कलर का सूट पहना था। सोनाली ने इसके साथ ट्रडीशनल ज्वैलरी और हेयरस्टाइल किया था।

PunjabKesari

5. गौहर खान के पास भी सूट्स की बेस्ट कलैक्शन है। गौहर ने हाल ही में नारंगी और पिंक कलर के सूट में एक वीडियो शेयर की थी जो प्लाजो सूट था। सूट पर हल्का वर्क था।

PunjabKesari

6. वैसे तो दीपिका सबसे ज्यादा साड़ी ही पहनती हैं लेकिन जब वह सूट पहनती हैं तो भी वह बहुत क्लासी लगती हैं। दीपिका ने एक पोल्का प्रिंट स्टाइल मेहरून लूज सूट पहना था जिसके साथ स्किनी प्लाजो पेंट्स थी। सूट के फ्रंट पर हैवी वर्क था। इसके साथ दीपिका ने हैवी बड़े साइज के ईयररिंग्स पहने थे।

PunjabKesari

7. सारा अली खान तो सूट में बहुत ही प्यारी लगती हैं। सारा ने रैड कलर का एक सिंपल सा शरारा पहना था जो बहुत पसंद किया गया। सारा का ये सूट गर्ल ने बहुत कॉपी किया था।

PunjabKesari
 

Related News