29 APRMONDAY2024 7:37:21 AM
Nari

अच्छी गर्लफ्रैंड चाहिए तो इन राशियों की चुनें लड़की!

  • Updated: 28 Mar, 2018 03:38 PM
अच्छी गर्लफ्रैंड चाहिए तो इन राशियों की चुनें लड़की!

प्यार करना और उस रिश्ता को जिंदगी भर अच्छे से निभाना दोनों अलग-अलग बातें है। जब इंसान प्यार में नया-नया पड़ता तो उसे अपने पार्टनर में सभी खूबियां नजर आती है लेकिन हर वक्त मन में एक डर बना रहता है कि कहीं उनके पार्टनर की ये खूबियां कमियों में न बदल जाए और फिर रिश्ता निभाना तक मुश्किल हो जाए। अगर आप भी गर्लफ्रैंड बनाते समय ऐसा ही कुछ सोचते है तो आज हम आपको कुछ राशियों की लड़कियों के बारे में बताएंगे, जो अच्छी गर्लफ्रैंड बनती और बाद में एक सफल पत्नी भी कहलाती है।

 


1. मेष राशि 
मेष राशि की लड़कियां निडर और मस्तमौला होती है। इन्हें हमेशा सच्चे प्यार की तलाश रहती है, जो काफी मुश्किलों के बाद मिलता है। इन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए होता है जो इनपर भरोसा बनाए रखें। 


2. वृषभ राशि 
वृषभ राशि की महिलाएं पूरी शिद्दत के साथ प्यार करती हैं और हमेशा अपने पार्टनर के प्रति इमानदार रहती है लेकिन ऐसी ही उपेक्षा यह अपने पार्टनर से करती है। 


3. मिथुन राशि
मिथुन राशि की लड़कियां चंचल और रोमांटिक होती हैं। यह प्यार को फिल्म की तरह मानती है और प्यार इनके लिए एक खेल होता है। इस राशि की लड़कियां हमेशा अपने चेहरे पर मुस्कुराहट रखती है और अपने दिल की बात किसी से जाहिर नहीं करती। 


4. कर्क राशि 
इस राशि की लड़कियां संवेदनशील होती है, न जानें इन्हें कब किसी बात पर गुस्सा आ जाए कोई नहीं जानता। इसलिए अगर आपकी गर्लफ्रैंड भी इसी राशि की है तो उसके साथ सोच-संभलकर बात करें। यह प्यार को लेकर बेहद सीरियस होती है। 


5. सिंह राशि 
सिंह राशि की लड़कियां बैस्ट गर्लफ्रैंड बनती है और हमेशा पार्टनर के प्रति वफादार रहती है। कभी भी अपने पार्टनर का साथ नहीं छोड़ती। 


6. कन्या राशि 
कन्या राशि की लड़कियां बहुत भावुक होती हैं और प्यार में बराबरी का दर्जा चाहती हैं। ये दिल की बहुत साफ होती हैं। अपने प्यार के साथ हर स्थिति का सामना करने को तैयार रहती हैं।


7. तुला राशि 
इस राशि की लड़कियां बहुत अच्छी लाइफ पार्टनर बनती हैं और प्रेम की गहराइयों को बहुत अच्छे से जानती हैं। 


8. वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि की लड़कियां उनके पार्टनर के लिए एक पहेली की तरह होती है। इनकी असल भावनाएं और इरादे दूसरों से छुपे होते हैं, जिन्हें ये किसी से शेयर नहीं करती।


9. धनु राशि 
इस राशि की लड़कियों पर आप आंख बंद करके भी भरोसा कर सकते है क्योंकि यह किसी को दोखा नहीं देती। इनका मानना है कि प्यार दोस्ती से शुरू होता है। 


10. मकर राशि 
मकर राशि की लड़कियां बहुत शातिर किस्म की होती हैं। ये पहली नजर के प्यार में यकीन नहीं करती, ना ही फालतू की इश्कबाजी में टाइम बर्बाद करती हैं।


11. कुंभ राशि
कुंभ राशि की लड़कियां अपने प्यार के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। अपने जीवनसाथी का जिंदगीभर ख्याल रखती हैं। वैसे तो इन्हें गुस्सा कम ही आता है लेकिन जब आता है तो यह किसी की नहीं सुनती और अपना आपा खो बैठती है।


12. मीन राशि 
मीन राशि वाली लड़कियों के लिए प्यार एक खूबसूरत अहसास है, जिसे वह हर पल महसूस करना चाहती है। पार्टनर की जुदाई इन्हें कतई मंजूर नहीं होती। अगर इनके सामने ऐसी कोई स्थिति आ भी जाती है तो अपना गुस्सा बाकी की चीजों पर निकालती हैं। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News