29 APRMONDAY2024 5:53:47 AM
Nari

हर Dress में खूबसूरत लगती हो!' Sonali Bendre के 5 Best Dress जो Fans को आई खूब पसंद

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 13 Jun, 2023 05:21 PM
हर Dress में खूबसूरत लगती हो!' Sonali Bendre के 5 Best Dress जो Fans को आई खूब पसंद

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को कल फिल्म प्रोड्यूसर मधु मंटेना और योग एक्सपर्ट इरा त्रिवेदी की वेडिंग रिसेप्शन में पति गोल्डी बहल के साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान सोनाली पीले रंग के खूबसूरत एम्ब्रायडरी वाली सलवार सूट में दिखी जिसके साथ पिंक दुपट्टा था। यूजर्स को सोनाली की ये ड्रेस बहुत पसंद आई। इसके साथ उन्होंने सिंपल लाइट मेकअप किया था और बालों को खुला छोड़ा था। सोनाली की लुक देखकर फैंस बेहद खुश नजर आए किसी ने उन्हें Superb कहा तो किसे ने Gorgeous, सोनाली पर तो हर ड्रेस ही सूट करती हैं फिर वो वेस्टर्न हो या ट्रडीशनल , इसमें कोई शक भी नहीं है इंडिया बेस्ट डांसर में बतौर जज दिखने वाली सोनाली एक से बढ़ एक डिजाइनर आउटफिट्स में दिखती हैं तो चलिए आपको सोनाली की कुछ बेस्ट आउटफिट दिखाते हैं जिसमें लोगों ने उन्हें बहुत पसंद किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

इंडिया बेस्ट डांसर के एक थीम एपिसोड में सोनाली बॉलीवुड लैला- जीनत अमान की गेटअप में नजर आई थी। सिर पर खूबसूरत स्टोन वाला रेट्रो स्टाइल हेडबैंड और लेवेंडर शिमरी स्लिट गाउन पहना जिसके साथ फर स्टोल था। यूजर्स को सोनाली का ये गाउन और जीनत लुक बेहद पसंद आया। एक यूजर ने तो उन्हें कमेंट में लिख दिया कि तुम हुस्न परी तुम जाने जहा तुम सबसे हसीं तुम सबसे जवां 😍 वहीं किसी ने उन्हें Fabulous और किसी ने Beautiful कहा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre)

इससे पहले सोनाली एक इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में नजर आई जिसे भी लोगों का प्यार मिला। सोनाली ने स्किनी शेड देने वाली कॉर्लर ओवरसाइज्ड शर्ट के साथ बनारसी लूज प्लाजो का ट्विस्ट ट्राई किया। पिंक कलर के साथ गले में पहना मल्टीकलर नेकलेस और उपर से सोनाली की खूबसूरत स्माइल यूजर्स को बहुत पसंद आई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre)

 डिजाइनर मनीष की दीवाली बैश में सोनाली ग्रीन सिल्वर इम्ब्रायडरी वर्क वाले प्लाजो सूट में नजर आई थी जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। इसके साथ अनमोल ज्वैलर्स  की ज्यूलरी में दिखी थीं।

PunjabKesari

सोनाली ब्लैक कलर की साड़ी में भी बला की खूबसूरत लगी थी। हैवी सीक्वेंस वर्क वाली साड़ी के साथ ब्लू इयररिंग्स और मैसी पॉनीटेल सोनाली को खूबसूरत और स्टाइलिश दिखा रहे थे।

PunjabKesari

Related News