26 APRFRIDAY2024 1:12:28 AM
Nari

इस चाय से करें दिन की शुरूआत, कैंसर से लेकर दिल की बीमारियां रहेंगी दूर

  • Updated: 24 Jun, 2018 11:59 AM
इस चाय से करें दिन की शुरूआत, कैंसर से लेकर दिल की बीमारियां रहेंगी दूर

लहसुन की चाय के लाभ : भोजन का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ लहसुन का इस्तेमाल हैल्दी रहने के लिए भी किया जाता है। औषधीय गुण, प्रोटीन , कार्बोज 21, विटामिन ए, बी, सी और सल्फ्यूरिक एसिड से भरपूर लहसुन का सेवन आपको कई बीमारियों से बचाता है लेकिन आज हम आपको लहसुन की चाय पीने के फायदे बताने जा रहे हैं। एंटी-बायोटिक और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होने के कारण इसकी चाय का सेवन आपको कैंसर से लेकर दिल की बीमारियों से बचाने का काम करता है। इसके अलावा इससे शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी बढ़ती है। तो चलिए जानते हैं लहसुन की चाय पीने से क्या-क्या फायदे होते हैं।
 

लहसुन की चाय बनाने के लिए सामान
लहसुन की चाय बनाने के लिए 1 लहसुन की कली (पिसी हुई), 1 गिलास पानी, 1 चुटकी कटा हुआ अदरक, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद चाहिए होगा।

PunjabKesari

ऐसे बनाएं लहसुन की चाय
लहसुन की चाय बनाने के लिए सबसे पहले 1 गिलास पानी को उबाल लें। इसके बाद इसमें 1 चुटकी कटा हुआ अदरक और 1 पिसी हुई लहसुन की कली डालकर 15-20 मिनट तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद करके इसे 10 मिनट के लिए ठंडा होने दें। अब इसे छालकर उसमें 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच शहद मिलाएं। इस चाय का सेवन रोजाना खाली पेट सुबह के समय करना फायदेमंद होता है।

PunjabKesari

लहसुन की चाय के फायदे
1. दिल की बीमारियां रहतीं हैं दूर
लहसुन की चाय का सेवन ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। इससे आप लंबे समय तक दिल की बीमारियों से बचे रहते हैं।
 

2. कैंसर से बचाव
एंटी-आक्सीडेंट गुणों से भरपूर यह चाय शरीर में फ्री रेडिकल को बनने से रोकता है। इससे कैंसर की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है।
 

3. वजन करता है कम
सुबह के समय इस चाय का सेवन शरीर में मौजूद विषैले टॉक्सिंस को बाहर निकालता है। इससे शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होता और आपका वजन कंट्रोल में रहता है। अगर आपका वजन बढ़ा हुआ है तो वह भी इससे कम हो जाएगा।
 

4. दांतों के दर्द से राहत
इसमें एंटी - बैक्‍टीरियल तत्‍व होते हैं। इसलिए दांतों में दर्द होने पर लहसुन की चाय का सेवन फायदेमंद होता है। इसके अलावा नियमित रूप से इसका सेवन दांतों में खून आना, दर्द, सड़न और कैविटी जैसी प्रॉब्लम को भी दूर रखता है।
 

5. शुगर कंट्रोल
अगर अप इस चाय का रोजाना सेवन करते हैं तो आपके शरीर का कोलेस्ट्राल लेवल कम होता है। इससे न सिर्फ आपकी शुगर कंट्रोल में रहती है बल्कि यह आपको डायबिटीज से भी बचाता है।
 

6. खून होता है साफ
रोजाना इस चाय का सेवन करने पर आपके शरीर से विषैले पदार्थ आसानी से यूरिन के रास्ते बाहर निकल जाते हैं। इससे आपका खून साफ होता है और बीमारियों का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।
 

7. प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाना
इसमें टी-सेल्स, फैगोसाइट्स और लिंफोसाइट्स जैसे तत्व पाएं जाते हैं, जिससे शरीर में रोग प्रतिरोधी क्षमता बढ़ती है। इससे आपका शरीर कई तरह की बीमारियों से लड़ने में सक्षम रहता है।
 

8. स्किन रहती है हैल्दी
इसमें विटामिन ए, बी1, बी2 और सी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जो स्किन को हेल्दी रखते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से आपको ग्लोइंग और बेदाग तत्वा मिलती है।
 

9. पाचन तंत्र रहता है सही
सुबह इस चाय का सेवन करने से आपके शरीर का मेटाबोलिज्म ठीक रहता है, जिससे आपका पाचन तंत्र ठीक से काम करता है और आप स्वस्थ रहते हैं। इसके अलावा इस चाय का सेवन पेट से जुड़ी प्रॉब्लम को दूर करने में भी मदद करता है।
 

10. हड्डियां होती है मजबूत
लहसून में विटामिन के साथ साथ ढेर सारे मिनरल्स जैसे कैल्शियम और मैग्नीशियम आदि भी पाए जाते हैं, जिससे यह आपकी हड्डियों को मजबूती देता है।

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News