04 MAYSATURDAY2024 5:34:12 AM
Nari

शरीर को अनगिनत फायदे देगा बेल के पत्तों का रस, इस तरह सेवन करने से मिलेगा लाभ

  • Edited By palak,
  • Updated: 16 Feb, 2023 11:10 AM
शरीर को अनगिनत फायदे देगा बेल के पत्तों का रस, इस तरह सेवन करने से मिलेगा लाभ

बेलपत्र या फिर बेल के पत्तों का इस्तेमाल पूजा-पाठ और मांगलिक कार्यों में किया जाता है। खासतौर पर भगवान शिव की पूजा में बेल पत्र अर्पित किए जाते हैं क्योंकि भोलेनाथ को बेलपत्र अति प्रिय हैं। लेकिन यह धार्मिक कार्यों में इस्तेमाल होने के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, इस पत्ते में औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसमें टैनिन, फ्लेवोनॉयड्स और कौमारिन नाम के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कई तरह के रोगों का इलाज करने में मदद करते हैं।  बेल के पत्तों का रस कई गंभीर बीमारियों से राहत दिलवाने में मदद करता है। तो चलिए आपको बताते हैं इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ ...

शरीर से दूर होगी खून की कमी 

बेल के पत्तों का रस पीने से शरीर में खून की कमी दूर होती है। यदि आपको एनीमिया या खून की कमी जैसी समस्याएं है तो आप इस पत्ते से बने जूस का सेवन कर सकते हैं। इस पत्ते का जूस शरीर में से खून बढ़ाने में मदद करता है। एक चम्मच बेल के पत्ते का रस एक गिलास पानी में डालकर पिएं। समस्या से जल्दी ही आराम मिलेगा। 

PunjabKesari

सांस संबंधी समस्याओं में फायदेमंद 

बेल के पत्तों से तैयार रस पीने से सांस से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। इस जूस को पीने से अस्थमा की समस्या दूर होती है इसमें पाए जाने वाले गुण सांस संबंधी समस्याओं का जोखिम कम करने में मदद करते हैं। समस्या से आराम पाने के लिए आप बेल के पत्तों का रस शहद के साथ मिलाकर पी सकते हैं। 

डायबिटीज रोगियों के लिए वरदान 

बेल के पत्तों से तैयार जूस डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इन पत्तों का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। यह आपके शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बढ़ाता है। डायबिटीज के रोगी बेल के पत्तों का रस निकालकर एक चम्मच रस को पानी के गिलास में मिलाकर पिएं। आपको काफी फायदा मिलेगा। लेकिन डायबिटीज में इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरुर ले लें। 

PunjabKesari

पाचन क्रिया होगी बेहतर 

बेल के पत्तों का रस पीने से आपकी पाचन क्रिया अच्छी तरह से कार्य करती है। यह आंत में से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालकर पेट साफ करने में मदद करती है। इस जूस में नमक और काली मिर्च मिलाकर पिएं। तैयार जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहेगा। 

खुजली और पित्त जैसी समस्याएं रहेगी दूर 

इन पत्तों से तैयार रस का सेवन करने से कई तरह के संक्रमण भी दूर होते हैं। बेल के पत्ते में एंटी-फंगल, एंटीमाइक्रोबिएल, एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं जो इंफेक्सन ठीक करने में मदद करते हैं। बेलपत्र के रस का सेवन आप खुजली, त्वचा के दाग-धब्बे, पित्त की समस्या दूर करने में कर सकते हैं। बेल के पत्ते के रस में जीरा मिलाकर पीएं। समस्या से काफी आराम मिलेगा। 

PunjabKesari

 नोट: बेल के पत्ते का जूस कई समस्याओं में फायदेमंद होता है लेकिन यदि आप पहली बार इसे पी रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन करें। 


 

Related News