26 APRFRIDAY2024 5:42:49 AM
Nari

वीरान रेगिस्तान के बीच बसा यह गांव, जादुई झील के लिए है मशहूर!

  • Edited By khushboo aggarwal,
  • Updated: 02 Jan, 2020 11:34 AM
वीरान रेगिस्तान के बीच बसा यह गांव, जादुई झील के लिए है मशहूर!

भारत में तो कई तरह ऐसी नदियों, झरनों या जगहों के बारे में सुना है जहां पर जाने से कई की तरह बीमारियां दूर हो जाती है। शायद यहीं कारण है कि वह जगह लोगों के बीच काफी मशहूर है और एक पर्यटन स्थान भी बन चुके है। पर आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताएंगे जहां पर लोगों की कई तरह की बीमारियां दूर होने का दावा किया जा रहा है। यह पेरु के हुआकाचिना में स्थित  झील है। यह झील इस समय लोगों में प्रचलित हो रही है। 

 

PunjabKesari
दावा किया जाता है कि इस झील में जलपरी रहती है जिस कारण इसके पानी से कई तरह की बीमारियां ठीक होती है। इस झील को ओएसिस ऑफ अमेरिका के नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो इस जगह में कुल 100 लोग रहते है लेकिन हर साल यहां पर 10 हजार से अधिक लोग घूमने के लिए आते है। यहां पर लोगों के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध है। रेगिस्तान के बीच बसे इस गांव एक लाइब्रेरी के साथ कई होटल और छुट्टियां व्यतीत करने के लिए काफी जगह है। यह जगह उन लोगों के लिए पूरी तरह से परफेक्ट है जिन्हें घूमने का काफी शौंक है। 

 

PunjabKesari

पानी और मिट्टी में है जादू 

इस गांव के आसपास रेत के काफी ऊंचे टीले हैं। इस झील के बारे में कहा जाता है कि इसके पानी और मिट्टी में जादू है। इस पानी में नहाने और शरीर पर मिट्टी लगाने से कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती है। इसलिए यहां के लोगों के रहने वाले लोगों के इलावा यहां पर आने वाले टूरिस्ट भी झील में डुबकी लगाते है और शरीर पर मिट्टी का लेप करते है। काफी समय पहले यहां पर दुनिया भर के अमीर लोग आकर नहाते थे ताकि उनके कष्ट दूर हो सकें। 

 

PunjabKesari

क्या है इतिहास 

इस झील के पीछे काफी दिलचस्प कहानी हैं। माना जाता है कि एक बार एक राजकुमारी यहां पर नहा रही थी तो उसने अपने शीशे में देखा कि एक शिकारी उसकी तरफ बढ़ रहा। वह भगाने लगी लेकिन इसी बीच उसका शीशा वहां गिर गया और वह झील बन गया। इसके बाद जब वह भाग रही थी तो अचानक रेत उड़ी और उसने रेत के टीलों का रुप ले लिया तब से ही इस जगह पर झील और रेत के टीले है। 

Related News