29 APRMONDAY2024 12:01:54 AM
Nari

गणेश चतुर्थी में छाई साड़ी वाली दीवाज, इन Actresses ने बटौरी लाइमलाइट

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 19 Sep, 2023 06:28 PM
गणेश चतुर्थी में छाई साड़ी वाली दीवाज,  इन Actresses ने बटौरी लाइमलाइट

इस समय बी-टाउन में गणेश उत्सव का जश्न है। सेलेब्स बप्पा के दर्शन के लिए अपने सेलेब्स फ्रैंड्स के घर पहुंच रहे हैं। इस भारतीय पारंपरिक उत्सव पर सेलेब्स का देसी अवतार देखने को मिलता है। दीवाज का ट्रडीशनल अंदाज इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। दीवाज ज्यादातर अनारकली, शरारा सूट और साड़ी में ही नजर आ रही हैं। सब एक से बढ़कर एक लग रहे हैं लेकिन साड़ी वाली दीवाज की तो ग्रेस ही अलग नजर आई।

चलिए देखते हैं कौन कौन सी दीवा कौन-कौन सी दीवा साड़ी में नजर आई।

1. अपनी ग्लैमर लुक के लिए फेमस जाह्नवी कपूर, मनीष मल्होत्रा के घर गोल्डन कांजीवरम साड़ी में एकदम ट्रडीशनल अवतार में नजर आई। उन्हें इस अवतार में देख फैंस काफी खुश है। साड़ी के साथ जाह्नवी कपूर ने सिंपल जूड़ा कर बालो में गजरा लगाया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

 

2. पूजा हेगड़े बी-टाउन की खूबसूरत हीरोइनों में से एक हैं। उन्होंने भी गणेश उत्सव के लिए साड़ी की सिलेक्शन की, वह सी-ग्रीन सिल्क बनारसी साड़ी में नजर आई। साड़ी के साथ पूजा ने स्लीव्लेस- बारीक स्ट्राइप वाला ब्लाउज कैरी किया और बालों में गजरा लगाकर और झुमके पहनकर परफेक्ट देसी लुक दिखाई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

3. सौफी चौधरी भी साड़ी लुक लिए मनीष मल्होत्रा के घर पहुंची। सौफी ने अपनी देसी लुक में मॉडर्न ट्विस्ट का तड़का लगाया। उन्होंने लहंगा स्टाइल बेबी पिंक साड़ी पहनी थी जिसके बॉर्डर पर पॉम्प-पॉम्प और मिरर वर्क था। सौफी ने साड़ी के साथ ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज वियर किया था। वैसे रफ्फल साड़ी इस साड़ी को फैंस ने पसंद किया क्योंकि ये यूनिक थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

4. 90 की दीवाज का चार्म भी अभी वैसे ही बरकरार है, जैसे वह पहली चमकती थी। उर्मिला मातोंडकर, मनीष मल्होत्रा के घर साड़ी पहने पहुंची। फाल्सा पिंंक बनारसी साड़ी में उर्मिला बहुत प्यारी लग रही थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

5. तनीषा मुखर्जी भी गोल्डन ब्राउन साड़ी में नजर आई, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज में नजर आई थी।

PunjabKesari

6. शिल्पा शैट्टी की मां सुनंदा शैट्टी वैसे तो अक्सर सूट में नजर आती हैं लेकिन आज गणपति उत्सव के खास अवसर पर उन्होंने भी साड़ी पहनी। सुनंदा जी रैड फ्लोरल प्रिंटेड साड़ी में नजर जिसे उन्होंने अच्छे से पिनअप किया था।

7. गोविंदा की वाइफ सुनीता भी साड़ी में नजर आई। उन्होंने आइवरी क्रीम साड़ी पहनी थी जिसपर रैड इम्ब्रायडरी और मिरर वर्क था। तो ये थी साड़ी वाली दीवाज आपको किस दीवा की साड़ी सबसे ज्यादा पसंद आई और अगर आपको इनमें से 1 साड़ी वियर सिलेक्ट करने का मौका मिले तो आप कौन सी साड़ी चूज करेंगे? कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें। 
 

Related News