28 APRSUNDAY2024 7:29:16 PM
Nari

अब वित्त और राजस्व मंत्रालय संभालेगी आतिशी, जानिए कैसे रखा था Politics में कदम

  • Edited By palak,
  • Updated: 29 Jun, 2023 04:49 PM
अब वित्त और राजस्व मंत्रालय संभालेगी आतिशी, जानिए कैसे रखा था Politics में कदम

राजनीति में आए दिन कई तरह के फेरबदल होते रहते हैं। अब सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी राजनीति में अपना नाम कमा रही हैं। स्मृति ईरानी, निर्मला सीतारमण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन सभी का एक बहुत ही बड़ा उदाहरण हैं। इसके अलावा आम आदमी की कमान संभाल रही आतिशी ने भी राजनीति में आकर महिलाओं के लिए एक मिसाल पेश की है। अब हाल ही में आतिशी को वित्त और राजस्व विभाग की जिम्मेदारी भी मिल गई है। इससे पहले वह शिक्षा, पीडब्लूयडी, महिला एवं बाल विकास, ऊर्जा, आर्ट कल्चर व भाषा और टूरिज्म की जिम्मेदारी भी संभाल रही थी। ऐसे में उनकी काबिलियत को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने उन्हें दो विभाग और दे दिए हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कि आखिर आतिशी कौन हैं और उन्होंने कैसे राजनीति में कदम रखा था....

दिल्ली में जन्मी है आतिशी 

आतिशी आम आदमी पार्टी की विधायक हैं। उनका जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली में हुआ है। उनकी मां तृप्ता वाही और पिता विजय कुमार सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे। आतिशी ने स्कूल के समय में मार्क्स और लेनिन से बनने वाले शब्द मार्लेना को अपने नाम के साथ जोड़ दिया था। इसलिए आज उनका पूरा नाम आतिशी मार्लेना है। वह पंजाबी राजपूत समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने पढ़ाई दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल में की है और इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफेंस कॉलेज से बैचुलर में डिग्री प्राप्त की है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने के बाद उन्हें रोड्स स्कॉलरशिप हासिल की और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी लंदन से आतिशी ने अपनी मास्टर्स डिग्री पूरी की। 

PunjabKesari

 ऐसे रखा राजनीति में कदम

आतिशी ने साल 2012 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के समय राजनीति में कदम रखा था। इसी आंदोलन के दौरान आम आदमी पार्टी की शुरुआत हुई थी। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी पूर्वी दिल्ली सीट से वह उम्मीदवार बनी थी परंतु वह भाजपा के गौतम गंभीर से हार गई थी। इसके बाद साल 2020 में पार्टी ने फिर से आतिशी पर विश्वास दिखाया और उन्होंने कालकाजी विधानसभा का चुनाव जीता  और तभी से वह दिल्ली के कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक हैं। 

PunjabKesari

आतिशी के पास हैं इतने विभाग 

आतिशी के पास अब कुल 11 विभाग हैं। उनके पास महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा शिक्षा, कला संस्कृति और भाषा, पर्यटन, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा और जनसंपर्क जैसे विभाग थे और अब उन्हें वित्त और राजस्व विभाग की जिम्मेदारी भी दे दी गई है।

PunjabKesari


 

Related News