05 MAYSUNDAY2024 3:59:09 AM
Nari

भारत की सबसे बड़ी महिला TaxPayer हैं अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी, साल का चुकाती हैं इतना टैक्स

  • Edited By palak,
  • Updated: 16 Mar, 2023 10:54 AM
भारत की सबसे बड़ी महिला TaxPayer हैं अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी, साल का चुकाती हैं इतना टैक्स

शार्क टैक इंडिया सीजन 1 से दुनिया में पहचान बनाने वाले अशनीर ग्रोवर किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने बेबाक अंदाज के जरिए वह आए दिन सुर्खियों में बने ही रहते हैं। लेकिन इन दिनों सिर्फ अशनीर ही नहीं बल्कि उनकी पत्नी माधुरी भी लाइमलाइट में बनी हुई है। आपको बता दें कि अशनीर ग्रोवर की पत्नी माधुरी भारत की सबसे बड़ी महिला टैक्सपेयर्स की लिस्ट में शामिल हो गई हैं। इस बात की जानकारी खुद अशनीर ने ट्वीट करके सबको दी है। 

अशनीर ग्रोवर ने ट्वीट कर दी जानकारी 

भारत पे के पूर्व प्रबंध निदेशक अशनीर ग्रोवर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि - 'माधुरी जैन ग्रोवर देश की सबसे ज्यादा टैक्स देनी वाली महिलाओं में से एक हैं। उसने इस वित्तीय वर्ष में 2.84 रुपये करोड़ का अग्रिम  कर चुकाया है। अपने स्टार्टअप निवेशों के जरिए वह कमाल कर रही हैं। जहां साल में सामान्य रुप से टैक्स गिर रहे हैं वहां उनकी ईमानदारी को सलाम।' 

आखिर कौन है माधुरी जैन? 

माधुरी एक बहुत ही सक्सेसफुल बिजनेस वुमेन हैं। अशनीर को मिलने से पहले ही वह अपना कारोबार चला रही थी। उन्होंने दिल्ली के एनआईएफटी से फैशन डिजाइनिंग में ग्रेजुएशन किया है। कई बड़े फैशन डिजाइनर्स के साथ भी माधुरी काम कर चुकी हैं जिनमें सत्य पॉल जैसे बड़े नाम शामिल हैं। माधुरी के पास 13 साल का फैशन इंडस्ट्री में वर्क एक्सपीरिंयस भी है। उनकी गिनती सीनियर फैशन डिजाइनर्स में होती है। अशनीर के साथ माधुरी के लव मैरीज थी। शादी के बाद उन्होंने फैशन डिजाइनिंग छोड़ अशनीर ग्रोवर के साथ उनके काम में जिम्मेदारी निभाई। 

PunjabKesari

भारत पे में भी संभाल चुकी हैं कई काम 

माधुरी अपने पति की मदद करने के लिए भारत पे में शामिल हुई थी। माधुरी कंपनी के ऑपरेशन और फंक्शन देखती थी इसके अलावा भारत पे के फाइनैंस, बैंकिंग, एचआर, पर्चेज, वेंडर पेआउट जैसी जिम्मेदारियां भी माधुरी के पास ही थी पंरतु  भारत पे में उनका सफर कुछ अच्छा नहीं रहा जिसके चलते उन्हें कंपनी ने को फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर ग्रोवर के साथ-साथ उनकी पत्नी को भी बर्खास्त कर दिया था। 

कंपनी ने लगाए थे गंभीर आरोप 

आपको बता दें कि भारत पे के को फाउंडर अशनीर ग्रोवर पर कंपनी ने आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने निजी खर्चे भी कंपनी के खाते के जरिए किए हैं। फर्जी बिल, फर्जी वेंडर्स के साथ उन्होंने कंपनी को 88 करोड़ रुपये तक का नुकसान पहुंचाया है। माधुरी पर यह भी आरोप लग चुका है कि उन्होंने अपनी पर्सनल ब्यूटी ट्रीटमेंंट, शॉपिंग, पर्सनल स्टाफ की सैलरी, विदेश के टूर का खर्चा भी कंपनी के अकाउंट से ही किया है। फिलहाल यह मामला कोर्ट में चल रहा है। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि 2022 में अशनीर ने साल 2022-23 के लिए एडवांस में ही 7.1 करोड़ का टैक्स चुकाया था वहीं उनकी पत्नी माधुरी 1.1 करोड़ का टैक्स एडवांस में दे चुकी हैं। 


 

Related News