20 APRSATURDAY2024 10:37:13 AM
Nari

Corona Charity: पर्सनल चीजें बेच जानवरों को खाना खिलाएंगे अर्जुन कूपर

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 28 Apr, 2020 04:47 PM
Corona Charity: पर्सनल चीजें बेच जानवरों को खाना खिलाएंगे अर्जुन कूपर

कोरोनावायरस से लड़ने के लिए रोजाना बहुत से स्टार्स आगे आ रहे है। कोई दिहाड़ी मजदूरों की मदद कर रहा है तो कोई बेसहारा जानवरों की। इस मदद में एक बार फिर मदद का हाथ बढ़ाया है अर्जुन कपूर ने, पीएम केयर्स फंड में डोनेशन करने के बाद अब वे अवारा बेसहारा जानवरों की मदद करेंगें। इसके लिए वो अपनी पर्सनल चीजों की सेल लगा रहे है।

इसकी जानकारी अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अंकाउट से दी। उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा, ' जब हम अपने घरों में हैं तो हमें उन जानवरों को नहीं भूलना चाहिए जो बाहर हैं। उन्हें सच में हमारी जरूरत है। मैंने अपनी छोटी-सी मदद के साथ वर्ल्ड फॉर ओल फाउंडेशन की मदद करने की सोची है। हमने बाहर फंसे जानवरों को खाने पीने और पानी देने की सोची है। इसके लिए मैं अपने पर्सनल क्लोसेट में से कुछ चीजों को सेल पर रख रहा हूं जिन्हें मैंने खास आपके लिए चुना है। इस सेल से हम मुंबई के लावारिस जानवरों की मदद करेंगे।’

अर्जुन ने अपनी पर्सनल चीजों से कपड़ो, जूतों, चश्में और कैप वैबसाइट पर सेल के लिए डाले है। इनको अर्जुन ने उनकी असल कीमत से भी कम में सेल कर दिया है।

Related News