15 DECMONDAY2025 12:11:23 AM
Nari

भारत बंद:  क्या आज खुले हैं स्कूल-कॉलेज और बैंक?  यहा पढ़ें पूरी Detail

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 09 Jul, 2025 09:10 AM
भारत बंद:  क्या आज खुले हैं स्कूल-कॉलेज और बैंक?  यहा पढ़ें पूरी Detail

नारी डेस्क:  केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। इसमें  25 करोड़ से अधिक श्रमिकों के भाग लेने का दावा किया जा रहा है। ट्रेड यूनियंस के मुताबिक, देशभर में बैंकों, बीमा दफ्तरों और कोयला खदानों के बंद रहने का आह्वान किया गया है। कई जगहों पर  सड़क पर टायर जलाने और ट्रेनों को रोकने की खबरें आ रही हैं।
 

क्यों हो रहा है भारत बंद?

भारत बंद का बुलावा 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा किया गया है। इन संगठनों को किसान संगठनों और ग्रामीण श्रमिक समूहों का भी समर्थन प्राप्त है। ये कर्मचारी केंद्र सरकार पर मजदूर-विरोधी, किसान-विरोधी और कॉरपोरेट-समर्थक नीतियों का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। यूनियन नेताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार की नीतियां श्रमिक विरोधी हैं, जिससे अनऑर्गेनाइज्ड सेक्टर के कामगारों और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
 

क्या- क्या होगा प्रभावित

आज बंद में बैंकिंग और बीमा सेवाएं, डाक विभाग, कोयला खनन और औद्योगिक उत्पादन, राज्य परिवहन सेवाएं, सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक क्षेत्र की इकाइयां प्रभावित हो सकती हैं। हालांकि आज स्कूल और कॉलेज, निजी दफ्तर व ट्रेन सेवाएं जारी रहेंगी।  इन संगठनों की प्रमुख मांगों में 26,000 रुपये न्यूनतम वेतन, पुरानी पेंशन योजना यानी OPS को फिर से लागू करना, कर्ज माफी और किसानों के लिए MSP की गारंटी शामिल है.

Related News