05 MAYSUNDAY2024 1:00:00 AM
Nari

फेस शेप के हिसाब से लगाएंगे बिंदी तभी दिखेगी खूबसूरत

  • Updated: 07 Apr, 2018 12:48 PM
फेस शेप के हिसाब से लगाएंगे बिंदी तभी दिखेगी खूबसूरत

बिंदी महिलाओं के श्रृंगार का खास हिस्सा है। इसे लगाने से चेहरे की लुक अट्रैक्टिव लगती है। इसके बिना भारतीय महिलाओं का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। मार्किट में अलग-अलग शेप गोल, चोरस, त्रिकोई कई तरह के डीजाइनों वाली बिंदी बड़ी आसानी से मिल जाती है। कुछ लोग अपने ड्रेस के साथ मैच करके बिंदी तो लगा ही लेते हैं लेकिन वह उनके फेस पर जचती नहीं है क्योंकि फेस के शेप के हिसाब से ही इसकी स्लैक्शन बढ़िया लुक देती है। आज हम आपको चेहरे के आकार के अनुसार बिंदी का स्लैक्शन करना बताएंगे, जिसे लगा कर आप परफैक्ट लुक पा सकेगी।

1. ट्रॉएंगल फेस शेप

PunjabKesari
जिन महिलाओं की चिन नुकीली और माथा छोटा होता है उनके चेहरे पर सभी प्रकार की छोटी, बड़ी और डिजाइनर बिंदी बहुत अच्छी लगती है। इसका चयन ड्रेस के कलर के हिसाब से करें।

2. स्क्वेयर फेस शेप
जिनका माथा, गालों की हड्डियां औ जबड़े चौड़ा यानि चेहर चौरस आकार का हो। उनके चेहरे पर गोल और वी आकार बिंदी ट्रैडिशनल लुक देती है।

3. हार्ट शेप फेस 
इस शेप वाले चेहरे पर छोटी और बारीक डिजाइन वाली बिंदी बहुत जचती है। इस शेप वाली महिलाओं का माथा चौड़ा होने के कारण बड़ी बिंदी बिल्कुल भी  अच्छी नहीं लगती। इसे लगाने से माथा बड़ा दिखने लगता है।

4. ओवल शेप फेस 
इस फेस पर सभी तरह की बिंदी अच्छी लगती है लेकिन लंबी बिंदी लगाने से चेहरा और भी ज्यादा अट्रैक्टिव लगता है।

5. राउंड शेप फेस 

PunjabKesari
राउंड शेप फेस पर लंबी डिजाइनर बिंदी चेहरे को वर्टिकल लुक देती है। अपनी आउटफिट्स के रंग हिसाब से ही बिंदी का स्लैक्शन करें। ऐसे फेस पर बड़ी बिंदी अच्छी नही लगती। 

Related News