23 APRWEDNESDAY2025 12:02:53 AM
Nari

अब तुम्हारी भी रातों की नींद होगी खराब... बेटी होते ही अनुष्का शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा को कर दिया  Alert

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 27 Jan, 2022 03:58 PM
अब तुम्हारी भी रातों की नींद होगी खराब... बेटी होते ही अनुष्का शर्मा ने प्रियंका चोपड़ा को कर दिया  Alert

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक बेटी की मां बनी है। इस गूड न्यूज को शेयर करने के बाद जहां लोग उन्हे बधाईयां दे रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड डीवा अनुष्का शर्मा ने प्रियंका को अलर्ट किया है। अनुष्का द्वारा दी गई यह नसीहत लोगोंं को काफी पसंद आ  रही है।

PunjabKesari
अनुष्का ने  प्रियंका और निक को नई जर्नी की बधाई देने के साथ-साथ अपना Experience भी शेयर किया। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा-  'प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को ढेर सारी बधाई। तैयार हो जाओ स्लीपलेस नाइट के लिए और बेहतरीन सी प्यार भरी एक नई राइड के लिए।'  यह पाेस्ट इसलिए चर्चा में बना हुआ है, क्योंकि बच्चे के जन्म के बाद हम मां के साथ ऐसा ही होता है। 

PunjabKesari

एक स्टडी में भी यह बात सामने आई थी कि  60 प्रतिशत महिलाओं को प्रेग्‍नेंसी के लगभग 32वें सप्‍ताह में और डिलीवरी के आठ हफ्ते के बाद अनिद्रा यानि नींद न आने की शिकायत होती है।  इस समय शिशु की देखभाल और रात को बीच-बीच में उठकर दूध पिलाने की वजह से महिलाओं की नींद पूरी नहीं हो पाती है। 

PunjabKesari
डिलीवरी के बाद पहले कुछ हफ्तों में नींद खराब होना कॉमन बात है। बीच-बीच में शिशु को स्‍तनपान करवाने की वजह से भी नींद खराब होती है। अनुष्का के इस पाेस्ट को हर मां समझ सकती है। प्रियंका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर बताया था कि- सरोगेसी के जरिए  उनके बच्चे का जन्म हुआ।

Related News