20 APRSATURDAY2024 8:47:40 AM
Nari

अंकिता के घर 3 किलोमीटर चलकर पहुंची बिहार पुलिस, एक्ट्रेस ने दी जैगुआर कार

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 01 Aug, 2020 05:04 PM
अंकिता के घर 3 किलोमीटर चलकर पहुंची बिहार पुलिस, एक्ट्रेस ने दी जैगुआर कार

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले की जांच करने बिहार पुलिस मुंबई पहुंची है। जिसके बाद इस केस में एक के बाद एक कई राज से पर्दा उठा है। लेकिन मुंबई पुलिस इस मामले में बिहार से आई टीम की कोई भी मदद नहीं कर रही है। सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के घर जाने के लिए बिहार पुलिस को 3 किलोमीटर तक पैदल चलकर जाना पड़ा।

3 किलोमीटर चलकर अंकिता के घर पहुंची पुलिस

दरअसल, बिहार पुलिस ने अंकिता लोखंडे से पूछताछ करने के लिए उनके घर जाना था। लेकिन उन्हें मुंबई पुलिस से किसी भी तरह की कोई मदद नहीं मिली। इस बीच बिहार टीम ऑटो रिक्शा के जरिए यहां से वहां भटक रही है। वह 3 किलोमीटर पैदल चलकर अंकिता के घर पहुंची। जिसके बाद अंकिता ने उन्हें अपनी जैगुआर कार दी। मिली जानकारी के मुताबिक अंकिता के घर पुलिस की टीम करीब 1 घंटा रुकी और उनसे सुशांत सुसाइड केस में पूछताछ की। 

PunjabKesari

अंकिता ने दी अपनी जैगुआर 

अंकिता ने पुलिस टीम को वापिस जाने के लिए अपनी जैगुआर दी ताकि उन्हें जहां जाना है वह वहां पहुंच सके। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। जिसमें कार की अगली सीट पर अंकिता के भाई और पीआर बैठे नजर आ रहे हैं। जबकि पिछली सीट पर बिहार पुलिस बैठी हुई दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बिहार पुलिस ने अंकिता से करीब 30 सवाल पूछे थे। हालांकि वो सवाल कौन से है इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

गौरतलब है कि सुशांत के पिता ने पटना पुलिस में एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। एक्टर के पिता ने आरोप लगाते हुए कहा था कि रिया ने सुशांत के बेटे के अकाउंट से पैसे निकालें है। इसके अलावा उन्होंने रिया पर सुशांत को प्यार में फंसाने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का भी आरोप लगाया। जिसके बाद बिहार पुलिस जांच के लिए मुंबई पहुंची।

Related News