03 MAYFRIDAY2024 2:55:33 PM
Nari

अनंत- राधिका की सगाई में दिखा सितारों का  Desi Swag, कपूर सिस्टर्स ने फिर लूट ली महफिल

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 20 Jan, 2023 11:49 AM
अनंत- राधिका की सगाई में दिखा सितारों का  Desi Swag, कपूर सिस्टर्स ने फिर लूट ली महफिल

फेमस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की कल मुंबई में ग्रैंड इंगेजमेंट पार्टी हुई, जिसमें लगभग सारा बॉलीवुड ही पहुंचा। बॉलीवुड स्टार्स सजधज के पार्टी एन्जॉय करने पहुंचे हालांकि इस दौरान किसी का स्टाइल हिंट रहा तो किसी का फ्लॉप। चलिए आपको दिखाते है सभी की एक झलक। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)


सबसे पहले बात करते है बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ी दीपिका-रणवीर की। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ नजर आईं। इस दौरान दीपिका ने रेड एंड गोल्डन कलर की साड़ी पहनी, जोकि क्लोदिंग ब्रांड T O R A N I से थी। साथ में दीपिका ने हैवी ज्वैलरी कैरी की। उन्होंने गले में जो नेकलेस पहना वो Mahesh Notandass Fine Jewellery का था। 

PunjabKesari

हेयरस्टाइल की बात करें तो हमेशा की तरह दीपिका हेयरबन में ही नजर आईं। वही रणवीर ब्लू इंडो वेस्टर्न में नजर आए। रणवीर तो अच्छे लग रहे थे लेकिन लोगों को दीपिका का लुक पसंद नहीं आया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। उन्होंने क्लोदिंग ब्रांड RITIKA MIRCHANDANI का व्हाइट आउटफिट पहना। उनका आउटफिट सिंपल था लेकिन अच्छा लग रहा था। साथ में उन्होंने मैचिंग इयररिंग्स कैरी किए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी अपनी बीवी के साथ नजर आए। उन्होंने पिंक कलर का कुर्ता पजामा पहना था वही उनकी बीवी गोल्डन प्रिटेंड साड़ी में दिखी। साड़ी के साथ टीना अंबानी ने गले में हैवी नेकलेस पहना और साथ में उन्होंने मैचिंग गोल्डन कलर का पोटली बैग कैरी किया।

PunjabKesari
एक्ट्रेस सारा अली खान भी व्हाइट कलर के आउटफिट में दिखी। साथ में सारा ने मैचिंग पर्स कैरी किया। खुले बाल, लाइट मेकअप और लाइट वेट एयररिंग्स के साथ सारा ने अपना लुक कंप्लीट किया। सारा के साथ डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी नजर आए। एक्टर वरुण धवन बीवी नताशा के साथ पहुंचे। इस दौरान नताशा ने लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना और साथ में मैचिंग पर्स कैरी किया। वही वरुण ने ब्लैक कुर्ते पजामे के साथ मैचिंग बास्केट पहनी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

शाहरुख खान, गौरी खान और आर्यन खान एक-साथ पहुंचे लेकिन किंग खान ने कैमरे के सामने पोज नहीं दिए। गौरी खान सिल्वर हैवी ड्रेस में अच्छी लग रही थी, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग पर्स कैरी किया। हैवी ईयररिंग्स और खुले बालों से किंग खान की बीवी ने अपना लुक कंप्लीट किया। वही आर्यन खान ऑल-ब्लैक सूट में नजर आए।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

कपूर सिस्टर्स जाह्नवी और खुशी दोनों ही लहंगे में नजर आईं। खुशी कपूर ने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा पहना। लहंगे के साथ उन्होंने गले में नेकलेस और मैचिंग पर्स कैरी किया। वही जान्हवी लाइट कलर के हैवी शिमरी लहंगे में नजर आई, जिसके साथ उन्होंने कानों में हैवी ईयररिंग्स पहने। जान्हवी को देख एक यूजर ने लिखा, इसने अपना टम्मी जबरदस्ती क्यों खींच रखा है..

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

एक्ट्रेस नीतू सिंह ने ब्लू कलर का सिंपल सूट पहना, जिसके साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी पहनी। अपनी लुक को कंप्लीट करते हुए उन्होंने मैचिंग पोटली बैग कैरी किया।
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने भी व्हाइट लहंगा पहना, जिसमें वो किसी डॉल से कम नहीं लग रही थी। उनका यह लहंगा क्लोथिंग ब्रांड RITIKA MIRCHANDANI का था। लहंगे के साथ अनन्या ने ना तो नेकलेस पहना और ना ही ईयररिंग्स। उन्होंने सिंपल सा मांग टीका लगाया जोकि maya sanghavi jewels से था।

PunjabKesari

एक्टर अर्जुन कपूर पापा बोनी कपूर के साथ पहुंचे। इस दौरान वो ब्लैक कुर्ते पजामे में अच्छे लग रहे थे। एक्टर अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और करण जौहर भी इस पार्टी का हिस्सा बने। करण जौहर को तो देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे शादी उन्हीं की हो। 

PunjabKesari
 

Related News