23 APRTHURSDAY2026 11:28:43 PM
Nari

वृद्ध महिला ने जिंदगी भर की जमापूंजी तिरुपति मंदिर में कर दी दान, 35 साल से कर रही थी सेविंग

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 04 Feb, 2025 03:43 PM
वृद्ध महिला ने जिंदगी भर की जमापूंजी तिरुपति मंदिर में कर दी दान, 35 साल से कर रही थी सेविंग

नारी डेस्क: इंसान सारी उम्र अपने और परिवार के लिए कमाता है, उम्र भर वह पैसे जोडने में लगा रहता है। हाल ही में एक बुजुर्ग महिला ने अपनी पूरी जमा-पूंजी दान कर मिसाल कायम कर दी है। महिला ले 35 वर्षों में बचाए गए हर पैसे को टीटीडी शैक्षणिक संस्थान में पढ़ने वाले अनाथ और गरीब बच्चों के कल्याण के लिए दान कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें: साइलेंट किलर है Kidney cancer


महिला का नाम रेनिगुंटा की सी मोहना है। उन्होंने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के श्री वेंकटेश्वर सर्व श्रेयस (एसवी बालामंदिर) ट्रस्ट को 50 लाख रुपये का दान दिया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सहित कोसोवो, अल्बानिया, यमन, सऊदी अरब और भारत में विभिन्न क्षमताओं के तहत विकास और आपदा प्रबंधन क्षेत्र में कई पदों पर काम किया।

 

यह भी पढ़ें:  इस दुल्हन ने शान से फ्लॉन्ट किया अपना गंजापन

 

 अपने पूरे करियर के दौरान महिला ने जा बचत की, उसकी पूरी राशि उन्‍होंने मंदिर में दान कर दी। दानकर्ता ने तिरुमाला में टीटीडी के अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी सीएच वेंकैया चौधरी को डिमांड ड्राफ्ट के रूप में यह रकम दान के लिए सौंपी है। आंध्र प्रदेश में तिरुपति के पास तिरुमाला की पहाड़ी पर भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर है। जहां भक्त दिल खोलकर दान करते हैं। 
 

Related News