31 MARTUESDAY2026 10:44:04 AM
Nari

US में भारतीय ने गोली से मार डाले बीवी और रिश्तेदार , 3 बच्चों ने अलमारी में छिपकर बचाई जान

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 24 Jan, 2026 05:52 PM
US में भारतीय ने गोली से मार डाले बीवी और रिश्तेदार , 3 बच्चों ने अलमारी में छिपकर बचाई जान

नारी डेस्क: अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में पारिवारिक विवाद के कारण भारतीय मूल के 51 वर्षीय व्यक्ति को पत्नी और तीन रिश्तेदारों की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।आरोपी विजय कुमार को लॉरेंसविले शहर में उस आवास से थोड़ी ही दूरी पर हिरासत में लिया गया जहां शुक्रवार को गोलीबारी की घटना हुई थी। गोलीबारी के समय तीन बच्चे अलमारी में छिप गए थे और इस कारण जान बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने ही फोन करके पुलिस को सूचित किया। 
 

यह भी पढ़ें: Indian Idol 16 में पहुंची पहलगाम हमले में मारे गए शुभम की पत्नी
 

 ग्विनेट काउंटी पुलिस ने मरने वालों की पहचान कुमार की पत्नी मीमू डोगरा (43) जो भारतीय नागरिक है और रिश्तेदारों गौरव कुमार (33), निधि चंदर (37) और हरीश चंदर (38) के रूप में की है। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर पोस्ट किया- ‘‘एक कथित पारिवारिक विवाद से जुड़ी गोलीबारी की घटना से हम बेहद दुखी हैं। घटना में मारे गए लोगों में एक भारतीय नागरिक भी शामिल है। कथित हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।'' पुलिस ने बताया कि अटलांटा स्थित अपने घर में कुमार और डोगरा के बीच कहासुनी शुरू हो गई और वे अपने 12 वर्षीय बच्चे के साथ ब्रुक आइवी कोर्ट स्थित अपने रिश्तेदारों के घर चले गए।
 

यह भी पढ़ें: एसिडिटी नहीं छोड़ रही पीछा? ताे कभी भी खाली पेट ना खाएं ये खतरनाक फूड्स
 

पुलिस ने बताया कि गौरव कुमार, निधि चंदर और हरीश चंदर सात और दस साल के दो बच्चों के साथ ब्रुक आइवी कोर्ट स्थित घर में रहते थे। घटना के बाद कुमार के बच्चे ने ही 911 पर कॉल किया था। पुलिस ने कहा, ‘‘फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि विवाद किस बात पर हुआ। वे यहां इस आवास पर क्यों आए या घटना किस वजह से हुई।'' कुमार पर गंभीर हमले, हत्या, द्वेषपूर्ण इरादे से हत्या, बच्चों के प्रति क्रूरता से संबंधित आरोप लगाए गए हैं। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को घर के अंदर चार वयस्कों के शव पड़े मिले। सभी के शरीर पर गोली लगने के स्पष्ट निशान थे। घटना के दौरान तीन बच्चे घर के अंदर ही मौजूद थे। बच्चे अलमारी के अंदर छुपे थे और उन्हें कोई चोट नहीं आई थी। पुलिस ने कहा कि इस हत्या के कारण की जांच अभी जारी है, लेकिन घटना घरेलू विवाद से संबंधित प्रतीत होती है।
 

Related News