07 MAYTUESDAY2024 6:23:22 PM
Nari

50 फीट लंबी और 30 फीट चौड़ी...भक्तों ने बनाई रामलला की सबसे बड़ी रंगोली

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 22 Jan, 2024 02:03 PM
50 फीट लंबी और 30 फीट चौड़ी...भक्तों ने बनाई रामलला की सबसे बड़ी रंगोली

पूरा देश राम की भक्ति में रंगा हुआ है। प्राण- प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में भक्त अनोखे तरीके से योगदान दे रहे हैं। कोई 1265 किलोग्राम का लड्डू  भेंट कर रहा है तो कोई 400 किलोग्राम का ताला। वहीं इस पावन मौके पर अखिल भारतीय परिषद (अभाविप) से जुड़े विद्यार्थी राम मंदिर और रामलला की विश्व की सबसे बड़ी रंगोली बना रहे हैं, जिसे आज प्रदर्शित किया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मीडिया संयोजक अभिनव मिश्र ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि अभाविप से जुड़े विद्यार्थी माघ मेला क्षेत्र में विश्व हिंदू परिषद के शिविर में विश्व की सबसे बड़ी रंगोली बना रहे हैं, जिसकी लंबाई 50 फीट और चौड़ाई 30 फीट है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के 40 विद्यार्थी ने इस अनोखी रंगोली को बनाने का कार्य अपने हाथों में लिया था।

PunjabKesari

11 बजे प्रदर्शित की गई रंगोली

इस रंगोली को आज सुबह 11 बजे प्रदर्शित किया गया। अभिनव का कहना है कि इस रंगोली को गिनीज बुक में सबसे बड़ी रंगोली के रूप में दर्ज करने के लिए आवेदन किया गया है। उनका ये भी दावा है कि श्री राम एवं राम मंदिर की इतनी बड़ी रंगोली सम्पूर्ण विश्व में अभी तक नहीं बनाई गई है।

PunjabKesari

प्राण- प्रतिष्ठा समारोह का होगा लाइव प्रसारण

अयोध्या में सोमवार को आयोजित होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह का संगम नगरी प्रयागराज में 283 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन पर लाइव किया जाएगा। यहां माघ मेला क्षेत्र में लगे विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के शिविर में मीडिया से बातचीत करते हुए विहिप के महानगर मंत्री (प्रयागराज) कैप्टन सत्य प्रकाश मिश्रा का कहना है कि परिषद के आह्वान पर राम भक्तों ने ऐसे 283 स्थानों की सूची बनाई है, जहां प्राण- प्रतिष्ठा समारोह का एलईडी स्क्रीन के जरिए सीधा प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ये एलईडी स्क्रीन नगर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, बस्तियों , चौराहों और प्रमुख मंदिरों के पास लगाई जा रही हैं जिससे लोग राम लला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक क्षण का गवाह बन सकें। 

PunjabKesari

Related News