24 SEPTUESDAY2024 8:57:58 PM
Nari

आलिया ने शेयर की पेरिस फैशन वीक की अनदेखी तस्वीरें, ऐश्वर्या के साथ पोज देती दिखी राहा की मम्मी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 24 Sep, 2024 06:26 PM
आलिया ने शेयर की पेरिस फैशन वीक की अनदेखी तस्वीरें, ऐश्वर्या के साथ पोज देती दिखी राहा की मम्मी

नारी डेस्क : पेरिस फैशन वीक डेब्यू में अपनी स्टाइलिश उपस्थिति से सभी को मंत्रमुग्ध करने वाली आलिया भट्ट ने ऐश्वर्या राय, केंडल जेनर, सिमोन एश्ले और अन्य लोगों के साथ गाला नाइट की कुछ शानदार तस्वीरें शेयर की। सोमवार को ब्यूटी ब्रांड लोरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व करते हुए आलिया ने रैंप पर वॉक कर खूब जलवा बिखेरा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)


मंगलवार को इंस्टाग्राम पर आलिया ने पेरिस फैशन वीक रैंप पर अपने डेब्यू की तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल जीत लिया। एक तस्वीर में वह ऐश्वर्या राय, केंडल जेनर, सिमोन एश्ले और कैमिला कैबेलो के साथ रैंप पर पोज देती नजर आईं। इस दौरान सभी दीवा एक से बढ़कर एक लग रही थी। ऐश्वर्या और आलिया को एक साथ देखकर फैंस बेहद खुश नजर आए।

PunjabKesari
पेरिस फैशन वीक डेब्यू में आलियामैटेलिक सिल्वर बस्टियर और ब्लैक ऑफ-शोल्डर जंपसूट में बेहद ही प्यारी लग रही थी। उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर कर लिखा- , "उत्साह, आलिंगन और प्रेरणा देने वाली रात; क्योंकि हम सभी #WorthIt हैं।" वहीं इससे पहले शो के बैकस्टेज का एक बीटीएस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें आलिया और ऐश्वर्या राय को एक-दूसरे के करीब बैठकर मेकअप करते हुए देखा जा सकता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

इस वीडियो में फैंस ने नोट किया कि आलिया शो की तैयारी के दौरान ऐश्वर्या से अपनी नज़रें नहीं हटा पाईं। दरअसल आलिया और रणबीर एक साथ पेरिस पहुंचे थे,  लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि बर्फी अभिनेता फैशन वीक कार्यक्रम में शामिल हुए या नहीं।

Related News