29 APRMONDAY2024 7:28:43 AM
Nari

आलिया ने रणबीर की फैमिली के साथ किया डिनर, आगे बढ़ रही है रिश्ते की बात!

  • Updated: 10 Jun, 2018 12:49 PM
आलिया ने रणबीर की फैमिली के साथ किया डिनर, आगे बढ़ रही है रिश्ते की बात!

बबली गर्ल आलिया और रणबीर कपूर के रिलेशनशिप को लेकर आजकल सोशल मीडिया पर कई बातें सुनने को मिल रही हैं। यहां तक की सुनने में यह भी आ रहा है कि दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। फैंस को भी इन दोनों की ओर से होने वाले ऑफिशियल एनाउनंसमेंट का बेसब्री से इंतजार हो रहा है कि कब यह अपने रिश्ते को सबके सामने कबूल लेंगे। वहीं, दोनों की एक साथ तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari

हाल ही में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग के बाद आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर और उनके परिवार के साथ डिनर किया। इस दौरान आलिया ने व्हाइट व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ है। जिसमें वह पहले से भी ज्यादा क्यूट लग रही हैं। वहीं कुछ दिन पहले ये खबरे भी आ रही थी कि रणबीर की बहन ने आलिया को खूबसूरत ज्वैलरी गिफ्ट की थी। 

 

 

Related News