19 MAYSUNDAY2024 8:37:27 PM
Nari

Met Gala के लिए तैयार होते वक्त आलिया भट्ट का था बुरा हाल! रेड कारपेट पर कांपने लगी थीं टांगे

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 05 May, 2023 05:13 PM
Met Gala के लिए तैयार होते वक्त आलिया भट्ट का था बुरा हाल! रेड कारपेट पर कांपने लगी थीं टांगे

आलिया भट्ट ने इस साल मेट गाला में अपना डेब्यू किया है। इस फेमस ग्लोबल इवेंट में आलिया को मोतयों से बना गाउन पहने देखा गया। एक्ट्रेस की इस लुक को डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने बनाया है। हाल ही में Vogue ने एक वीडियो शेयर की जिसमें वो तैयार होती दिख रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vogue (@voguemagazine)

एक्ट्रेस को वीडियो में अपने मोतियों से बने गाउन को पहने देखा जा सकता है। वो मेकअप करवाते हुए बता रही हैं कि उनकी टांगे कांप रही हैं।

PunjabKesari

एक्ट्रेस कहती हैं कि वो नर्वस हैं क्योंकि उनका गाउन बहुत बड़ा और भारी है। साथ ही उन्होंने बहुत हाई हील्स पहनी हैं। एक्ट्रेस का गाउन बेहद खास था, उसमें कई सौ मोतियों से बनाया गया था। इसमें पीछे शियर ट्रेन थी। उन्होंने एक हाथ में फिंगरलेस ग्लव पहना था। मेट गाला 2023 के रेड कारपेट पर आलिया ने डिजाइनर प्रबल संग वॉक किया और दोनों को काफी पसंद किया गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स को भी आलिया का लुक बहुत पसंद आया। उनका कहना था कि एक्ट्रेस का ड्रेस बेहद क्लासी और स्टनिंग लग रही है। जल्द ही आलिया अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। वो नेटफ्लिक्स की 'हार्ट ऑफ स्टोन' में नजर आएंगी।

 

Related News