16 JUNSUNDAY2024 10:03:34 PM
Nari

प्रेग्नेंसी में जमकर ट्रोल हो रही Deepika ,बेबी बंप का भी बना मजाक तो Alia ने किया रिएक्ट

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 24 May, 2024 05:39 PM
प्रेग्नेंसी में जमकर ट्रोल हो रही Deepika ,बेबी बंप का भी बना मजाक तो Alia ने किया रिएक्ट

नारी डेस्क : पिछले दिनों लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण का मतदान था। इस दौरान मुंबई में कई सारे सेलेब्स भी वोट डालने पहुंचे। प्रेग्नेंट दीपिका भी पति रणवीर संग वोट देने पहुंची थी। एक और जहां कुछ लोग प्रेग्नेंट दीपिका को देखकर खुश हुए, वहीं कुछ लोगों ने यहां पर भी एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरु कर दिया। एक्ट्रेस ने लूज व्हाइट शर्ट और जींन्स पैंट पहनी थी। यूजर्स ने उनके चलने के अंदाज से लेकर बेबी बंप तक का मजाक उड़ाया और प्रेग्नेंसी को फेक बता दिया।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari
सीनियर पत्रकार ने किया दीपिका के लिए stand

जहां इस एक्ट्रेस ने इस पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी हैं, वहीं सीनियर पत्रकार फेय डिसूजा ने एक पोस्ट शेयर किया और उन लोगों की क्लास लगाई जो दीपिका को बेवजह ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा कि, 'डियर सोशल मीडिया, दीपिका पादुकोण वोट डालने गई थी। उन्होंने आपसे अपनी बॉडी या प्रेग्नेंसी को लेकर कोई फीडबैक नहीं मांग है। आपको उनकी लाइफ पर कमेंट करने का कोई अधिकार नहीं है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Faye D’Souza (@fayedsouza)

इसलिए इस तरह का बर्ताव करना बंद करें'। फेय की पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट करके दीपिका को सपोर्ट किया है। इस पोस्ट को रणबीर की वाइफ आलिया भट्ट ने भी लाइक किया है। इसके अलावा सोनी राजदान, पूजा भट्ट ने इस पोस्ट को लाअक करके एक्ट्रेस को सपोर्ट दिखाया है। 

PunjabKesari

वहीं दीपिका सारी ट्रोलिंग को दरकिनारे करते हुए आज एक इवेंट में भी नजर आईं थी। इस दौरान उन्होंने येलो गाउन पहनी थी, जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था और चेहरे पर ग्लो भी। बता दें, दीपिका ने साल 2018 में रणवीर सिंह से इटली के लेक कोमो में शादी की थी। एक्ट्रेस बेबी को सिंतबर में जन्म देंगी। 

PunjabKesari

Related News