05 MAYSUNDAY2024 7:07:17 AM
Nari

रणबीर को Toxic हसबैंड कहने वालों का किया आलिया ने मुंह बंद, बोली - 'वो ठीक कहते हैं....'

  • Edited By palak,
  • Updated: 18 Nov, 2023 10:55 AM
रणबीर को Toxic हसबैंड कहने वालों का किया आलिया ने मुंह बंद, बोली - 'वो ठीक कहते हैं....'

आलिया भट्ट आए दिन अपने और रणबीर के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद भी आती है। अब हाल ही में आलिया ने पति रणबीर को लेकर एक खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने कॉफी विद करण के चौथे एपिसोड में ननद करीना कपूर के साथ शिरकत की। वहीं इस दौरान दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई सारे सीक्रेट्स खोले हैं। आलिया ने इस दौरान पति रणबीर की ट्रोलिंग को लेकर भी चुप्पी तोड़ी है। इंटरनेट पर रणबीर को टॉक्सिक हसबैंड बुलाए जाने पर एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है। 

इस बात पर हुए रणबीर ट्रोल 

आलिया भट्ट का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके पति को लिपस्टिक नहीं नेचुरल लिप कलर पसंद हैं। वो उन्हें लिपस्टिक हटाने को कहते हैं। इसके बाद से ही फैंस ने रणबीर को ट्रोल करना शुरु कर दिया था। वहीं अब इस ट्रोलिंग का जवाब देते हुए आलिया अपने पति के सपोर्ट में उतरी हैं। 

PunjabKesari

रणबीर को टॉक्सिक का दिया गया लेबल 

आलिया ने ट्रोलिंग पर कहा कि उनके पति टॉक्सिक नहीं हैं बल्कि उनकी अपोजिट पर्सेनैलिटी है। उन्हें बहुत बुरा लगा जब रणबीर को टॉक्सिक लेबल दिया गया। एक्ट्रेस ने बताया कि रणबीर को टॉक्सिक बताने वाले आर्टिकल्स देखकर वो शॉक्ड हो गई थी। उनके मुताबिक दुनिया में और भी कई जरुरी मुद्दे हैं जिन पर लिखा जाना चाहिए। आलिया कहती हैं कि - 'किसी इंसान के लिए ऐसी विचारधारा बना लेना जो उसके एकदम अपोजिट है दुखद है।' एक्ट्रेस की इस बात से करण जौहर भी बिल्कुल सहमत नजर आए। एक्ट्रेस ने कहा कि - 'एक लाइन होती है जो क्रॉस हो चुकी है लेकिन आप इसे लेकर कुछ कर नहीं सकते लोग जो कहना चाहते हैं वो कह सकते हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

एक्टर ने दी आलिया को सलाह

रणबीर मुझे कहते हैं- 'आलिया ऑडियंस आपके बारे में कुछ भी बोल सकती है जब तक आपकी फिल्में अच्छा कर रही हैं तब तक प्लीज अपने बांद्रा के अपार्टमेंट में बैठकर शिकायत मत करो।' वहीं आलिया ने पति रणबीर की बात को सही बताते हुए कहा कि - 'वो ठीक कहते हैं अपना मुंह बंद रखो, कुछ मत बोलो।' आलिया की इस बात से करीना कपूर खान और करण जौहर भी सहमत नजर आए।

PunjabKesari
 

Related News