27 APRSATURDAY2024 11:06:00 PM
Nari

हमारी दुनिया में एक परी आई... अजय देवगन की हिरोइन ने मां बनने के एक साथ बाद खोला राज

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 12 Oct, 2021 09:48 AM
हमारी दुनिया में एक परी आई... अजय देवगन की हिरोइन ने मां बनने के एक साथ बाद खोला राज

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम में नजर आ चुकी एक्ट्रेस श्रिया सरन एक बेटी की मां बन चुकी है। हैरानी की बात है कि उन्होंने 2020 में यानी पिछले साल बेटी को जन्म दिया, लेकिन उन्होंने एक साल बार फैंस को खुशखबरी दी। श्रिया सरन ने एक प्यारे सा वीडियो जारी कर कहा - हमें अपने जीवन में एक परी मिलने का सौभाग्य मिला।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shriya Saran (@shriya_saran1109)

 

एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लिखा- हैलो, 2020 का क्वॉरंटीन टाइम हमारे लिए यादगार रहा। जहां एक ओर पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई थी, वहीं हमारी दुनिया पूरी तरह बदल गई थी। हमारी दुनिया एडवेंचर, एक्साइटमेंट और लर्निंग भरी थी। हमारी दुनिया में एक परी आई। हम भगवान का शुक्रिया अदा करते हैं।'

PunjabKesari
 ऐक्ट्रेस ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह अपने पति आंद्रेई कोस्चिव और बेटी के साथ खेलती नजर आ रही है। वीडियो में देख सकते हैं कि आंद्रेई कप में कुछ पीते हुए नजर आते हैं और श्रिया अपनी बेटी को गोद में लिए खिला रही हैं। फिर आंद्रेई उठते हैं और अपनी बेटी को उसी कप से पिलाने की कोशिश करते हैं और दोनों अपनी बेटी पर खूब प्यार लौटा रहे हैं। 

PunjabKesari
वीडियो के आखिर में साल 2020 का समय दिखाया जाता है। जिसमें आंद्रेई कोस्चिव अपनी पत्नी श्रिया सरन के बेबी बंप में कान लगाए हुए दिखाई देते हैं। बता दें कि श्रिया ने साल 2018 में एंड्री से राजस्थान में शादी की थी।  वे पहली बार मालदीव में मिले थे। वे अपने हसबेंड संग स्पेन के बर्सिलोना में रहती थीं, साल 2020 में ही वह भारत वापस लौट आए थे।  

PunjabKesari
याद हो कि श्र‍िया सरन ने तेलुगू, तमिल, मलयालम और हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वह आखिरी बार फिल्म 'दृश्यम' में अजय देवगन के साथ नजर आई थीं। सरन अब एसएस राजमौली की ‘‘आरआरआर’’ फिल्म में दिखाई देंगी जो जनवरी 2022 में रिलीज होनी है। 
 

Related News