28 MARTHURSDAY2024 10:53:08 AM
Nari

Sufna एक्ट्रेस तानिया जैसा चेहरे पर ग्लो पाना है बेहद आसान, बस फॉलो करें ये सिंपल मेकअप टिप्स

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 06 May, 2023 12:30 PM
Sufna एक्ट्रेस तानिया जैसा चेहरे पर ग्लो पाना है बेहद आसान, बस फॉलो करें ये सिंपल मेकअप टिप्स

अक्सर एक्ट्रेसेस और मॉडल को देखकर आम महिलाएं सोचती हैं कि काश वे भी उनती तरह खूबसूरत दिखती। सच्चाई यह है कि सेलिब्रिटीज अपनी स्किन की एक्सट्रा केयर करती हैं, इसलिए उनकी त्वचा दमकती है। इसके अलावा उन्हें खूबसूरत दिखाने में मेकअप का भी अहम रोल होता है। अगर हम बात करें पंजाबी एक्ट्रेस तानिया की तो अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा वो अपनी खूबसूरती से भी लोगों का ध्यान खींचती हैं। Sufna और Guddiyan Patole फिल्म में उनका मेकअप इतना ज्यादा नेचुरल था कि बस क्या ही कहने। वैसे भी आजकल न्यूड मेकअप बहुत ज्यादा ट्रेंड में है तो चलिए आज एक्ट्रेस के बर्थडे के मौके पर आपको बताते हैं एक्ट्रेस का मेकअप टिप्स जो आप ट्राई कर सकती हैं...

PunjabKesari

लाउड न हो मेकअप

अगर आप तान्या की लुक को ध्यान से देखेंगे तो पाएंगे कि वो कभी लाउड मेकअप नहीं करती हैं। वो हमेशा नेचुरल लुक ही क्रिएट करती हैं, जिससे उनकी ब्यूटी निखरकर आती है। 

ऐसे तैयार करें बेस

मेकअप को बेहतरीन ग्लो मिलता है, जब स्किन इसके लिए तैयार हो। एक्ट्रेस हमेशा मेकअप की शुरुआत में स्किन को क्लीन करती हैं। इसके लिए स्किन को क्लीजिंग, मॉयश्चराइजिंग करने के बाद रोज वॉटर स्प्रे करके पांच मिनट के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से फेस के पोर्स क्लोज हो जाते हैं। इसके बाद आप फेस प्राइमर अप्लाई करें। अब आप अपनी स्किन से मैच करता हुआ लिक्विड फाउंडेशन लगाएं। अगर आपके डार्क सर्कल्स या स्पॉट्स हैं तो बेस लगाने से पहले कंसीलर का यूज भी जरूर करें। वहीं अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप बेस लगाने के लिए पाउडर की मदद लें, इससे हल्के से फेस पर डैब करें।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TANIA (Nikko) (@taniazworld)

आइज मेकअप

बेस बनाने के बाद बारी आती है आइज मेकअप की। इसे करते समय आप लाइट या सटल कलर्स जैसे लाइट, गोल्ड कलर्स का इस्तेमाल करें। मस्कारा जरूर लगाएं। आईलाइनर को आप कई तरह से लगा सकती हैं। अगर आपकी आंखें बड़ी हैं तो आप विंग्ड लाइनर लगा सकती हैं। अगर आप चाहें तो काजल भी लगा सकती हैं।

लिपस्टिक- बल्शर

ब्लशर का कलर लाइट ही चुनें और उसे हल्का सा ही अप्लाई करें। ध्यान रखें कि यह सिर्फ आपके चीक्स पर हल्का सा कलर लेकर आए, इससे आपका पूरा चेहरा काफी फ्रेश नजर आएगा। लिप्स पर आप लाइट लिपस्टिक या लिप ग्लॉस लगाएं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TANIA (Nikko) (@taniazworld)

हेयर स्टाइल हो खास

मेकअप के साथ-साथ हेयरस्टाइल पर भी फोकस करना जरूरी है। सेलिब्रिटी मेकअप लुक में आप हेयर्स को ओपन रख सकती हैं। वैसे आजकल सॉफ्ट कलर्स लुक भी ट्रेंड मं है, आप इन्हें भी ट्राई कर सकती हैं।
 

Related News