17 MAYFRIDAY2024 6:42:28 PM
Nari

वरुण धवन की रील बहन ने की Boyfriend संग सगाई, अनिल कपूर ने दी एक्ट्रेस को बधाई

  • Edited By palak,
  • Updated: 17 Sep, 2023 01:21 PM
वरुण धवन की रील बहन ने की Boyfriend संग सगाई, अनिल कपूर ने दी एक्ट्रेस को बधाई

फेमस यूट्यूबर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोहली के फैंस के लिए एक खुश खबरी सामने आई है। एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनाल के साथ सगाई कर ली है। इस बात की खबर एक्ट्रेस ने खुद फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है। प्राजाक्ता ने अपने यूट्यूब चैनल मॉस्टली सेन (Mostly Sane) के जरिए फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। इस चैनल पर एक्ट्रेस कॉमेडी वीडियो बनाकर फैंस को एंटरटेन करती हैं। इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स के रोमांटिक ड्रामा 'मिसमैच्ड' में भी दिख चुकी हैं। 

एक्स बॉयफ्रेंड संग की सगाई 

प्राजक्ता ने अपनी सगाई की खबर खुद फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने मंगेतर संग तस्वीर शेयर करते हुए एंगजमेंट रिंग फ्लॉन्ट की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही हैं जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ कितनी खुश हैं। कैप्शन देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि - 'वृशांक खनाल अब मेरा एक्स बॉयफ्रेंड है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prajakta Koli (@mostlysane)

अनिल कपूर ने दी बधाई 

प्राजक्ता की पोस्ट के बाद कई बी-टाउन एक्टर्स उन्हें बधाई देते दिख रहे हैं। अनिल कपूर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'बधाई हो हमेशा जुग जुग जियो।' 

PunjabKesari

आथिया शेट्टी ने कमेंट करते हुए लिखा - 'बधाई हो साथ में हर्ट वाला इमोजी शेयर किया।' 

PunjabKesari

सान्या मल्हौत्रा ने बधाई देते हुए हर्ट वाला इमोजी शेयर किया है।

PunjabKesari

कॉलेज टाइम से करते हैं एक-दूसरे से प्यार 

प्राजक्ता के होने वाली पति वृशांक खनल एक वकील हैं। दोनों ही कॉलेज के टाइस से एक दूसरे को प्यार करते हैं। वहीं प्राजक्ता भारत की सबसे फेमस फीमेल यूट्यूबर हैं। उनके चैनल मोस्टली सेन(Mostly Sane) के करीबन 68 लाख सबसक्राइबर हैं। इसके अलावा वह फिल्मी दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। एक्ट्रेस करण जौहर की फिल्म 'जुगजुग जियो में वरुण धवन की बहन का रोल निभा चुकी हैं। प्राजक्ता अभी भी कई सारे ओटीटी वेब सीरिज में नजर आने वाली हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prajakta Koli (@mostlysane)

Related News