12 JANMONDAY2026 12:15:38 PM
Nari

'मैंने समझाया था, मत करो'! बेटे विवेक संग Aishwarya के रिश्ते पर सुरेश ने कही बड़ी बात

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 19 Dec, 2023 06:18 PM
'मैंने समझाया था, मत करो'!  बेटे विवेक संग Aishwarya  के रिश्ते पर सुरेश ने कही बड़ी बात

इन दिनों जहां एक तरफ ऐश्वर्या और बच्चन परिवार के भी बढ़ती दूरियों की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है, वहीं अब विवेक ओबेरॉय के पिता सुरेश ने कुछ ऐसा कह दिया है जो हैरान करने वाला है।  जी हां, हाल ही में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐश्वर्या- विवेक के रिश्ते से परदा उठाया है। एक्टर ने बताया कि उन्हें अपने बेटे का ऐश संग रिश्ता मंजूर ही नहीं था। इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान और अमिताभ बच्चन के साथ अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की...

PunjabKesari

विवेक- ऐश का रिश्ता नहीं था मंजूर

मीडिया से बातचीत करते हुए एक्टर ने कहा की विवेक और ऐश के रिश्ते की कई सारी चीजों के बारे में तो उन्हें पता ही नहीं था, क्योंकि विवेक ने सामने से कभी बताया नहीं। उन्हें director राम गोपाल वर्मा से इस बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने बेटे को समझाया था की 'मत करो'। 

अमिताभ संग रिश्ते कही ये बात

सुरेश बिग- बी के जामने के एक्टर है, लेकिन वो कभी उनके दोस्त नहीं थे। ये बात सुरेश ने खुद कही है। उन्होंने बताया,- 'मैं कभी उनका दोस्त नहीं रहा हूं। हम सिर्फ को स्टार रहे हैं। हमारे बीच सिर्फ इंडस्ट्री वाला रिश्ता है। हां, मिस्टर बच्चन न मुझे अपनी बर्थडे पार्टी में बुलाया था। उन्होंने लोगों को कई चीजों नहीं जानने दी हैं। खैर, जब भी हम मिलते हैं, अच्छे से मिलते हैं'।

PunjabKesari

सलमान ऐसे करते हैं व्यवहार

सलमान और विवेक का रिश्ता अच्छा नहीं रहा है। सलमान ने दुश्मनी निभाते हुए विवेक का करियर बर्बाद कर दिया। लेकिन सुरेश का सलमान और उनके पिता सलीम संग कैसा रिश्ता है, इस पर वो कहते हैं- मैं विवेक के केस को लेकर न तब परेशान था, न अब परेशान हूं। आज भी सलमान, सलीम और मैं बहुत अच्छे से एक- दूसरे से मिलते हैं। सलमान जब भी मुझसे मिलते हैं तो सिगरेट छिपा लेते हैं और फिर मुझसे बात करते हैं। ये उनकी मेरे लिए रिस्पेक्ट है। मैं विवेक को भी हमेशा सलीम जी के पैर छुने को कहता हूं। चीजें होती रहती हैं पर मेरे रिश्ते अच्छे रहे हैं।

Related News