पंजाब केसरी(ट्रैवलिंग) : सभी लोगों को घूमने-फिरने का बहुत शौंक होता है। वे घूमने के लिए नई-नई जगहों पर जाना पसंद करते हैं लेकिन कई बार लोगों का यह शौंक उन्हें मुसीबत में फंसा सकता है क्योंकि दुनिया में ऐसी बहुत-सी जगहें हैं जो देखने में तो बहुत खूबसूरत हैं लेकिन सुरक्षा के मामले में वे काफी खतरनाक हैं। ऐसी जगहों पर जाने से लोगों की जान को खतरा भी हो सकता है। ऐसे में हमेशा घूमने जाने से पहले उस जगह के बारे में पूरी जानकारी लेकर ही जाएंं ताकि कोेई परेशानी न होे।
1. कीव,युक्रेन घूमने के लिए कभी भी यूक्रेन के इस शहर में न जाएं क्योंकि यूक्रेन की राजधानी कीव में कई सालों से विरोेधी आंदोलन चल रहा है जिस वजह से वहां का माहौल बहुत खतरनाक है। यहां चल रहे युद्ध की वजह से यहां रहने वाले कई लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में इस जगह पर जाना खतरे से खाली नहीं है। 2. पोर्ट ओ प्रिंस, हैती इस देश का यह शहर घूमने के लिए बहुत ही खूबसूरत है लेकिन 2010 में इस शहर में काफी भंयकर भूकम्प आया था जिस वजह से सब बर्बाद हो गया। 7 सालों के बाद भी यहां के हालात अभी सुधरे नहीं है जिसके कारण यहां घूमने जाना परेशानी पैदा कर सकता है। 3. दमिश्क, सीरिया सीरिया देश में भी हर समय युद्ध के हालात बने रहते हैं। इसकी राजधानी दमिश्क पूरी तरह से सुरक्षित थी लेकिन पिछले कुछ समय से यहां भी विद्रोह की आग फैल गई है जिस वजह से पूरे सीरिया में घूमना काफी खतरनाक है। 4. मोगादिशु, सोमालिया घूमने के लिए लोग अक्सर अफ्रीका के महाद्वीप में जाते हैं लेकिन सोमालिया की राजधानी मोगादिशु अफ्रीका का सबसे हिंसक शहर है। यहां 1990 से लड़ाई का माहौल बना हुआ है और आज तक यहां आए दिन आंतकी हमले होते रहते हैं। 5. सियुदाद जुआरेज, मेक्सिको मेक्सिको का यह शहर बहुत ही असुरक्षित है। यहां मर्डर, किडनेपिंग और लोगों को जिन्दा जलाने की खबरें आसानी से सुनने को मिलती हैं। क्राइम और नशे के लिए यह शहर काफी मशहूर है जिस वजह से यहां घूमना खतरे से खाली नहीं है। 6. ढाका, बांग्लादेश बांग्लादेश की राजधानी ढाका में घूमना सेहत के लिए बहुत खतरनाक है। यहां वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण प्रदूषण काफी बढ़ गया है जिसे वजह से यह सेहत को नुकसान पहुंचाता है।
Subscribe to our email newsletter today to receive updates on the latest news!
लेकिन, अगर आपने गलती से "Block" सिलेक्ट किया था या फिर भविष्य में आप नोटिफिकेशन पाना चाहते हैं तो नीचे दिए निर्देशों का पालन करें ।