26 APRFRIDAY2024 7:14:16 AM
Nari

Travel Tips: आपका मन मोह लेगी दुनिया की ये सबसे खूबसूरत जगहें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 26 Aug, 2021 06:05 PM
Travel Tips: आपका मन मोह लेगी दुनिया की ये सबसे खूबसूरत जगहें

घूमने शौक तो हर किसी को होता है। वहीं कई लोग एडवेंचर पसंद करते हैं तो कई नेचर लवर होते हैं। इसके अलावा कई लोगों को अलग व खूबसूरत जगहों पर घूमना व तस्वीरें खींचवाना अच्छा लगता है। ऐसे में आज हम आपको दुनिया की 3 शानदार जगहों के बारे बताते हैं। यहां की हरियाली व खूबसूरती आपको पलभर में ही मोह लेगी।चलिए जानते हैं उन खूबसूरत जगहों के बारे में...

नॉर्दन लाइट्स, आइसलैंड

आइसलैंड अपनी खूबसूरती के लिए दुनियाभर में मशहूर है। ऐसे में अगर आपका रंगीन पर्वत और खूबसूरत नदियां देखने के शौकीन है तो आइसलैंड के नॉर्दन लाइट्स में घूमने जा सकते हैं। यहां पर सुंदर प्राकृतिक नजारों का मजा लेने के साथ तस्वीरें क्लिक करवाकर अपनी यादों को कैद कर सकती है।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

टी गार्डन हिल ऑफ मुन्नार, केरल

प्राकृतिक खूबसूरती के दीवाने घूमने के लिए लोग खासतौर पर केरल का प्लान बनाते हैं। ऐसे में अगर आप चाय खूब पसंद करते हैं तो केरल के मुन्नार हिल स्टेशन में घूमने जा सकते है। यहां पर आप टी गार्डन में घूमते हुए नेचर का मजा ले सकते हैं बता दें, मुन्नार समुद्र तट से करीब 7000 फीट की ऊंचाई पर स्थित पहाड़ी क्षेत्र है। चारों ओर हरियाली से सजा यह हील स्टेशल हनीमून, फैमिली या दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेस्ट माना जाता है। ऐसे में आप यहां पर प्राकृतिक नजारों का मजा लेते हुए बजट में अपना ट्रिप एन्जॉय कर सकते हैं।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

बागान के मंदिर, म्यांमार

बागान म्यांमार का प्राचीन शहर है, जो दुनियाभर में प्रसिद्ध है। यहां पर सैकड़ों मंदिर स्थापित है। ये आस्था से जुड़े होने के साथ दुनियाभर में अपनी  खूबसूरती से मशहूर है। ऐसे में दूर-दूर से लोग म्यांमार के मंदिर में दर्शन करने व घूमने आते हैं। माना जाता है कि इन प्राचीन मंदिरों का निर्माण सन 1105 में हुआ है। साथ ही बौद्ध लोगों के लिए यह महत्वपूर्ण जगहों में से एक है। ऐसे में अगर आप इतिहास से जुड़ी जानकारी लेना चाहते हैं तो तो म्यांमार के बागान में घूमने का प्लान जरूर करें।

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

Related News