01 MAYWEDNESDAY2024 4:03:27 PM
Nari

शौक पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती... 104 साल की दादी ने स्काइडाइविंग कर बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 04 Oct, 2023 11:35 AM
शौक पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती... 104 साल की दादी ने स्काइडाइविंग कर बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

कहते हैं, सपनों या शौक को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती है। बस दिल में जज्बा व जुनून होना चाहिए, फिर भले ही उम्र के आखिरी पड़ाव पर क्यों ना हो। ऐसा ही जज्बा देखने को मिला 104 साल की बुजुर्ग महिला में , जिन्होंने  13 हजार 500 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाकर ना सिर्फ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया बल्कि लोगों के लिए एक मिसाल भी कायम कर दी। 


इस दादी ने अपने जज्बे से जाे कारनामा कर दिखाया, उसकी तारीफ जितनी की जाए उतनी कम है। आमतौर पर लोग स्काइडाइविंग जैसे साहसिक गतिविधि करने से घबराते हैं, लेकिन इस महिला ने  इस उम्र में कमाल कर दिया। उन्होंने 1 अक्टूबर को 13,500 फुट की ऊंचाई से छलांग लगाकर सुरक्षित रूप से स्काइडाइविंग की। उन्होंने स्काइडाइविंग करने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज व्यक्ति के रूप में रिकॉर्ड बनाया था।

PunjabKesari
 शिकागो निवासी 104 साल की डोरोथी हॉफनर की वीडियो अब चर्चा का विषय बनी हुई है। वीडियो में डोरोथी हॉफनर वॉकर के सहारे चलती दिख रही हैं, इसके बाद वह ओटावा के स्काइडाइव शिकागो हवाई अड्डे पर विमान से उड़ान भरने के बाद 13,500 फुट की ऊंचाई से छलांग लगाती हैं। इसके कुछ देर बाद वह सुरक्षित रूप से लैंड करती हैं।

PunjabKesari
मौके पर मौजूद लोगों ने लैंडिंग के बाद तालियों के साथ उनका  स्वागत किया। इस कारनामे को दिखाने के बाद महिला ने कहा-  मेरा लक्ष्य स्काइडाइविंग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना है। उन्होंने बताया कि आज से 4 साल पहले जब वे 100 साल की थीं, तब उन्होंने मात्र 100 फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई थी। उनका कहना है कि किसी भी चीज का अनुभव लेने के लिए उम्र नहीं देखनी चाहिए क्योंकि यह सिर्फ एक संख्या है।

Related News