26 APRFRIDAY2024 9:21:26 AM
Life Style

इमोशनल या रोमांटिक, राशि से जानें कैसी हैं आपकी गर्लफ्रेंड?

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 08 Jul, 2019 02:13 PM
इमोशनल या रोमांटिक, राशि से जानें कैसी हैं आपकी गर्लफ्रेंड?

गर्लफ्रेंड को लेकर हर लड़के की अलग ख्वाहिश होती हैं। कोई रोमांटिक तो कोई बिंदास नेचर वाली लड़की को अपना पार्टनर बनाना पसंद करती हैं। मगर एक मुलाकात से किसी के स्वभाव का पता नहीं लगाया जा सकता है। किसी को अच्छे से समझने या उसके स्वभाव का पता लगाने के लिए सालों-साल लग जाते हैं लेकिन तब उस रिलेशनशिप से निकलने का टाइम नहीं रहता। अगर आप पहले ही गर्लफ्रेंड का नेचर जानना चाहते हैं तो उसकी राशि पर ध्यान दें। आज हम आपको बताएंगे कि किस राशि की लड़कियां कैसी गर्लफ्रेंड बनती हैं। 

 

मेष राशि (Aries)

मेष राशि की लड़कियों को मौज-मस्ती और रोमांच पसंद होता है। अगर आपकी गर्लफ्रेंड इस राशि की हैं तो आप कभी लाइफ में बोरियत महसूस करेंगे। दरअसल, यह दिखने में जितनी आकर्षित होती है, उतना ही इनका बाते करना का अंदाज ब्वॉयफ्रेंड को इम्प्रेस कर जाता है।  

PunjabKesari

वृषभ राशि (Taurus)

इस राशि की लड़कियां सीधी-सीधी बात करने वाली होती हैं। यह ब्वॉयफ्रेंड को जो कहना चाहती हैं साफ-साफ और खुलकर कहती हैं। यहीं वजह है कि ये ब्वॉयफ्रेंड के दिल में खास जगह बना लेती है। 

 

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन लड़कियां छोटी-छोटी चीजों व बातों में खुशियां ढूंढ़ लेती हैं। आप चाहे इन्हें महंगे रेस्ट्रोरेंट में ले जाए किसी स्ट्रीट शॉपिंग पर, इन्हें साथ के साथ हर पल को एन्जॉय करना बखूबी आता है। खास बात है कि ये पार्टनर से कभी किस बात की शिकायत नहीं करती। 

 

कर्क राशि (Cancer)

इस राशि की लड़कियां स्वभाव से इमोशनल और सेंसिटिव होती हैं। बिना किसी कारण के सच्चे दिल से ब्वॉयफ्रेंड को प्यार करती हैं। अपने पार्टनर के साथ अपने रिश्ते को मधुर बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती है।    

PunjabKesari

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि की लड़कियां हमेशा पार्टनर अटेंशन पाना चाहती है। इनका पार्टनर इनका ख्याल रखें, हर बात पर इन्हें अट्रेक्शन दे, यहीं इनकी इच्छा होती हैं। जब पार्टनर से इन्हें सब मिल जाता है तो ये बदल में उसकी पूरी केयर करती हैं। 

 

कन्या राशि (Virgo)

इस राशि की लड़कियां केवल रिश्तों में बंधना ही नहीं बल्कि उन्हें निभाना भी अच्छे से जानती हैं। अगर पार्टनर में कोई कमी भी हो तो ये समझदारी से रिश्ते को हैंडल करने का गुण रखती हैं। 

 

तुला राशि (Libra)

तुला राशि की लड़कियों की एक खास बात है कि ये जल्दी किसी पर भरोसा नहीं करती। अगर किसी के प्यार में पड़ जाती है तो अंत तक उसके साथ रिश्ता निभाती है। ये अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ भावनात्मक रिश्ता जल्दी लेती हैं। 

 

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि की गर्लफ्रेंड का भरोसा जीतना थोड़ा मुश्किल हैं। तुला राशि की तरह अगर इन्हें सच्चा लाइफ पार्टनर मिल जाए तो ये भावनात्मक रुप से उससे जुड़ जाती है। इतना ही नहीं उसे सच्चे दिल से प्यार करती हैं। 

PunjabKesari

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि की लड़कियां नेचर से लविंग और फनी होती हैं। पार्टनर के साथ मौज-मस्ती और घूमना-फिरना इन्हें खूब पसंद होता है। यहीं वजह कि हमेशा कहीं न कहीं घूमने व फन करने का प्लान बनाती रहती हैं। 

 

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि की लड़कियां मौज-मस्ती से दूर लेकिन सीरियस रिलेशनशिप में विश्वास रखती हैं। दरअसल, इन्हें गंभीरता से बर्ताव करने वाले लड़के ज्यादा पसंद होती है।

 

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि की लड़कियां भरोसेमंद और जिम्मेदार होती है। पार्टनर की जरूरतों का पूरा ध्यान रखती है। इतना ही नहीं, ब्वॉयफ्रेंड को इमोशनल सपोर्ट भी देती है और स्वभाव से थोड़ी रोमांटिक भी होती है। यहीं वजह है कि पार्टनर इनका साथ कभी नहीं छोड़ना चाहता। 

PunjabKesari

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि की गर्लफ्रेंड सेंसिटिव होती है और जल्दी हर किसी पर भरोसा कर लेती है इसलिए बाद में इन्हें परेशानी भी होती है। अगर लाइफ में इन्हें सच्चा प्यार करने वाला मिले तो ये काफी खुश भी रहती हैं। 

Related News