26 APRFRIDAY2024 2:27:58 PM
Life Style

सास-बहू नहीं, मां-बेटी जैसा रिश्ता निभाती हैं ये 6 राशि वाली औरतें

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 18 Jun, 2019 07:11 PM
सास-बहू नहीं, मां-बेटी जैसा रिश्ता निभाती हैं ये 6 राशि वाली औरतें

अधिकतर लोगों का मानना है कि सास-बहू का रिश्ता केवल तूतू मैंमैं वाला होता है जोकि गलत है। हमेशा ऐसा हो जरूरी नहीं क्योंकि आपसी अंडरस्टैंडिंग काफी मायने रखती हैं। सास-बहू का रिश्ता जहां कड़वाहट से भरा होता है वहीं कई बार इस रिश्ते में गहरा प्यार भी होता है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ राशि की बहूओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो सास को अपनी मां जैसा प्यार देती हैं और उनके साथ अच्छा रिश्ता बना कर रखती हैं।  

 

मेष और सिंह राशि

मेष राशि की सिंह औरतों के साथ काफी पटती है क्योंकि ये दोनों एक जैसी सोच रखने वाली हैं। खास बात इस राशि की सास-बहूओं की अंडरस्टैंडिंग भी काफी अच्छी होती है। हर काम समझदारी से करने वाली इन राशियों की सास-बहू दोस्तों की तरह रहती हैं। 

PunjabKesari

कर्क और मीन राशि

यह दोनों राशियां स्वभाव में काफी खुशमिजाज होती हैं। अगर इनमें से एक बहू तो दूसरी सास हो तो यह मां-बेटी जैसा रिश्ता निभाती है। सहनशीलता और प्यार से भरी इन राशियों की महिलाएं रिश्ते में कभी गलतफहमी नहीं आने देती, जिसके कारण इनका रिश्ता मजबूत बना रहता है। 

 

सिंह और तुला राशि

सिंह और तुला राशि की सास-बहू को जल्दी गुस्सा आ जाता है लेकिन इसके बावजूद भी ये अपने रिश्ते में कभी दरार नहीं आने देती है। यह बेस्ट फ्रेंड की तरह एक-दूसरे के साथ अपनी बातें शेयर करती हैं और उऩ्हें सीक्रेट भी रखती हैं। इनका रिश्ता बिल्कुल मां-बेटी जैसा होता है।  

PunjabKesari

मीन और कन्या राशि

इन दोनों राशियां के लिए परिवार काफी अहम होता है जिसके चलते यह यह आपस में अच्छी अंडरस्टैंडिंग बनाकर रखती हैं। यह आपस में तो मिल-जुल कर रहती है लेकिन परिवार व घर की जिम्मेदारियों को भी बखूबी निभाती हैं। 

 

कन्या और वृश्चिक 

इस राशि की सास और बहू दोनोें ही अपने आप को बुद्धिमान समझती है और घर अपना शासन चलाना चाहती है लेकिन यह दिल की काफी अच्छी होती हैं। यह सास-बहू का रिश्ता तो बखूबी निभाती है लेकिन इन्हें एक-दूसरे के काम में दखल देना बिल्कुल पसंद नहीं होता। 

 

वृषभ और मिथुन 

इस राशि की सास-बहू का स्वभाव थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला होता है। इनका रिश्ता भी इसी तरह खट्टा-मीठा होता है। हालांकि यह कभी तो एक-दूसरे के साथ प्यार करेगी तो कभी गुस्सा दिखाएंगी इसलिए इनका रिश्ता मिला-जुला सा होता हैं। 

PunjabKesari

Related News