26 APRFRIDAY2024 5:56:27 AM
Life Style

गुस्सा नाक पर लेकर चलती हैं ये 6 नाम वाली लड़कियां, ब्वॉयफ्रेंड जरा जाए संभल

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 07 Apr, 2019 05:41 PM
गुस्सा नाक पर लेकर चलती हैं ये 6 नाम वाली लड़कियां, ब्वॉयफ्रेंड जरा जाए संभल

किसी भी इंसान के शक्ल देख कर उसके स्वभाव का अंदाजा लाना काफी मुश्किल होता हैं। मगर नाम का पहला अक्षर इसमें काफी मदद करता हैं। जी हां, जिस प्रकार जन्म के समय और स्थान का प्रभाव हर व्यक्ति के स्वभाव पर पड़ता हैं, उसी प्रकार किसी भी व्यक्ति के नाम के पहले अक्षर उसके नेचर को पहचाना जा सकता हैं। चलिए आज हम आपको कुछ उन नाम के अक्षर वाली लड़कियों के बारे में बताएंगे जो अक्सर गुस्सा नाक पर लेकर चलती हैं। दरअसल, यह लड़कियां खुद पर गुस्से को ज्यादा हावी कर लेती हैं जिस वजह से इनको पार्टनर को भी कई बार दिक्कत का सामना करना पड़ सकता हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड का नाम भी इन्हीं अक्षर से शुरू होता हैं तो आपको भी थोड़ा संभल जाना चाहिए क्योंकि गुस्से के आगे यह किसी की नहीं सुनती।

 

B नाम की लड़कियां

जिस लड़की का नाम बी(B) से शुरु होता है उनका स्वभाव तो साफ दिल का होता हैं लेकिन बात-बात पर गुस्सा करना इनकी सबसे बड़ी दिक्कत हैं। अक्सर इस नाम की लड़कियां अपना गुस्सा बिना बात के पार्टनर पर निकाल देती हैं, मगर कुछ समय बात नॉर्मल भी हो जाती हैं। 

PunjabKesari

H नाम की लड़कियां

H नाम की लड़कियां हमेशा दूसरों के साथ घुल-मिलकर रहती हैं। इनको घर और परिवार में सबका ख्याल रहता है लेकिन इनमें सबकी बड़ी कमी हैं कि इन्हें गुस्सा बहुत आता हैं। यह अपने गुस्से को काबू भी नहीं कर पाती हैं जिसकी वजह से कभी कंभार इनको पार्टनर खोने के साथ-साथ किसी अन्य नुकसान का सामना भी करना पड़ सकता हैं। 

 

L नाम की लड़कियां

जिन लड़कियों का नाम L अक्षर से शुरु होता हैं वो कोई ऐसा काम करना पसंद नहीं करती हैं जिनसे उनकी छवि खराब हो। हर काम में आगे रहने वाली इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां जीवन में नई-नई चीजें आज़माने का शौक रखती हैं लेकिन इनका गुस्सा इनको अक्सर कमजोर व अपने रास्ते से भटका देता हैं। मगर ये दिल की बहुत अच्छी होती हैं और पार्टनर के साथ हमेशा प्यार करती हैं। 

 

P नाम की लड़कियां

P अक्षर के नाम की लड़कियों का स्वभाव या तो अधिक बोलने वाला या एक दम शान्त रहने वाला हो सकता है। वैसे तो इस अक्षर के नाम वाली लड़कियां कम बोलना, अपनी दुनिया में खोए रहना पसंद करती हैं मगर गुस्सा इनपर ज्यादा ही हावी हो जाता हैष मगर यह अपना गुस्सा दूसरों के बजाए खुद पर निकाल लेती हैं, जिस वजह से इन्हें कई बार नुकसान भी झेलना पड़ता हैं। अगर आपकी गर्लफ्रेंड का नाम भी इसी अक्षर से शुरू होता हैं तो अभी संभल जाएं। 

PunjabKesari

R नाम की लड़कियां

R अक्षर के नाम वाली लड़कियां दिखने में जितनी खूबसूरत, उतना ही तेज दिमाग लेकर पैदा होता हैं। यहीं वजह है कि लोग इनकी तरफ आसानी से आकर्षित हो जाते हैं। वैसे तो ये समाज के लिए कार्य करती हैं लेकिन, गुस्सा इनकी सबसे बड़ी कमजोरी होता हैं। मगर प्यार करने में भी काफी माहिर होती हैं। इनका यहीं अंदाज अक्सर पार्टनर को इम्प्रेस कर जाता हैं। 

 

S नाम की लड़कियां

S नाम की लड़कियां प्यार के मामले में ईमानदार होती हैं लेकिन दुश्मनी निभाने में भी काफी माहिर होती हैं। वैसे तो ये जल्दी किसी के साथ लड़ाई नहीं लेती है लेकिन कोई दुश्मनी की पहल कर दे तो यह इसको बर्दाश्त भी नहीं करती। दिखने में बहुत भोली होती है लेकिन जब इनको गुस्सा आता है तो यह अपने असली रूप में आ जाती हैं। इनके गुस्से की वजह से अक्सर लोग इनसे दूर हो जाते हैं।


 PunjabKesari
 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News