26 APRFRIDAY2024 7:50:23 AM
Life Style

प्रियंका-निक ने शेयर की हनीमून की तस्वीर, यूं दोनों ने दिए रोमांटिक पोज

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 12 Jan, 2019 12:02 PM
प्रियंका-निक ने शेयर की हनीमून की तस्वीर, यूं दोनों ने दिए रोमांटिक पोज

न्यूली मैरिड कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हाल ही में कैरिबियन से हनीमून मनाकर लौटे हैं। वैसे तो वह शादी के बाद लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव है लेकिन हाल ही में दोनों ने अपने हनीमून की फोटोज शेयर कीं, जिसमें दोनों काफी रोमांटिक नजर आ रहे हैं। 


प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो अपने पति निक के साथ रोमांटिक नजर आ रही हैं। अगर बात उस दौरान उन्के ड्रेसअप की करें तो प्रियंका ने व्हाइट कलर की फ्लोरल प्रिंटेड ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन रखी हैं। वहीं निक पैस्टल कलर के सूट में हैं। दोनों एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

निक जोनस ने अपने सोशल अकाउंट पर ऐसी ही एक तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा- Mr. & Mrs. Jonas. इसके अलावा प्रियंका का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बीच किनारे झूला झूलते नजर आ रही हैं। 

 PunjabKesari


आपको बता दें कि शादी और रिसेप्शन के बाद प्रियंका अमेरिका वापस लौटकर अपने वर्क कमिटमेंट्स में बिजी हो गई थीं। इसके बाद दोनों फैमिली वेकेशन के लिए स्विट्जरलैंड गए थे, जहां इन्होंने अपना न्यू ईयर भी सेलिब्रेट किया।  

 
 

Related News