30 APRTUESDAY2024 8:53:56 PM
Life Style

भारत की इन जगहों पर लड़कियां नहीं पहन सकती जीन्स!

  • Updated: 27 Apr, 2017 02:40 PM
भारत की इन जगहों पर लड़कियां नहीं पहन सकती जीन्स!

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): समय चाहें जितना मर्जी बदल गया हो लेकिन आज भी महिलाओं पर कई तरह की पांबदियों लगी हुई है खासकर कपड़ों को लेकर। भारत में कई जगहें एेसी हैं जहां पर लड़कियों का जीन्स और स्कर्ट पहनना बैन है। यही नहीं, कई जगहों पर लड़कियां मोबाइल भी इस्तेमाल नहीं कर सकती। आज हम आपको भारत की एेसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे है जहां लड़कियां अपनी मर्जी से कपड़े नहीं पहन सकती। 

- राजस्थान के बारजेर में लड़कियां का जीन्स पहनना बैन है। वह न ही मोबाइल का इस्तेमाल कर सकती हैं। यहां पर लड़कियां सिर्फ धोती ही पहन सकती हैं। 

- हरियाणा के आदर्श महिला कॉलेज में लड़कियों को छोटी स्कर्ट पहनना मना है। यहीं नहीं, वे जीन्स और टीशर्ट भी पहन नहीं सकती।

- चेन्नई के श्री साईराम कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग कॉलेज में लड़कियां बाल भी खुले नहीं छोड़ सकती। वह टॉप एयर टाइट पैन्ट्स नहीं वियर कर सकती।

- अगर आप श्रीनगर घूमने जा रहे है तो आपको बता दें कि यहां पर महिला टूरिस्ट्स भी जीन्स नहीं पहन सकती।

- तिरुवल्लुर के एक कॉलेज में लड़के और लड़कियों दोनों को रूल्स मानने पड़ते हैं। यहां पर भी जीन्स पहनना मना है।

Related News