26 APRFRIDAY2024 10:07:56 PM
Life Style

दशहरा स्पेशल: बॉलीवुड सेलेब्स ने कुछ इस अंदाज में दी फैंस को बधाई

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 18 Oct, 2018 05:30 PM
दशहरा स्पेशल: बॉलीवुड सेलेब्स ने कुछ इस अंदाज में दी फैंस को बधाई

त्यौहार चाहे कोई भी क्यों न हो, बॉलीवुड सेलेब्स अपने चाहने वालों को बधाईयां देना नहीं भूलते। वह अपनी हर छोटी-बड़ी खुशी को फैंस के साथ सांझा करते हैं। कल दशहरे का त्यौहार है और बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने फैंस को अभी से बधाईयां देना शुरू कर दिया है। अमिताभ बच्चन से लेकर अनुष्का तक ने ट्वीट कर अपने चाहने वालों को ढेरों शुभकामनाएं दी है। आइए देखते हैं दशहरे मौके पर बॉलीवुड स्टार्स ने फैंस से क्‍या कहा...

 

माधुरी दीक्षित
माधुरी ने ट्वीट करके कहा कि हे प्रभु, बुराई पर अच्‍छाई की जीत हो। आज भी और हमेशा। आप सभी को दशहरे की शुभकामनाएं।

 

इमरान हाशमी
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी फिलहाल फिल्मों से दूर है लेकिन उन्हें ट्वीट कर अपने सभी फैंस को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा - आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

अमिताभ बच्‍चन
बिग बी ने अपने फैंस को दशहरे की शुभकामनाए देते हुए कहा - T 2967 - महा नवमी की शुभकामनाएं, दशहरे की शुभकामनाएं, बुराई पर अच्छाई की विजय निरंतर, सुख शांति की प्रार्थना।

 

अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने भी सभी को दशहरे की कामनाएं दी। उन्होंने फैंस के बधाई देते हुए लिखा, 'मेरी कामना है कि यह त्‍योहार आपके को जीवन के हर क्षेत्र में विजय दिलाए और आपका घर सुख समृद्धि और खुशी से भरा रहे।'

कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन ने भी बड़े ही स्वीट अंदाज में किया फैंस को विश। उन्होंने इंस्ट्रा पर लिखा, 'हैप्‍पी दशहरा। यह त्यौहार आपके जीवन में भी प्‍यार और खुशियां बरसाए।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Happy Dussehra ❤️ May this festival bring lots of Love and Happiness !! #Dussehra #Navratri #Nagpur

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on Oct 17, 2018 at 10:42pm PDT

 

अनुष्‍का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने अपने फैंस को बधाई देने के साथ अच्छे विचारों के साथ दशहरा सेलिब्रेट करने को भी कहा। उन्होंने ट्वीट किया कि आप सभी को दशहरे की ढेर सारी शुभकामनाएं और प्‍यार। बहुत सारे अच्‍छे विचारों के साथ मनाएं दशहरा।


सोनम कपूर
सोनम कपूर ने इंस्ट्रा पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा, 'मेरी ओर से आप सबको दशहरे की शुभकामनाएं। अब रामलीला का आखिरी दिन है। अंधेरे पर उजाले की जीत है। सच्‍चाई और वफादारी का महत्‍व है। आशा करती हूं कि आप सभी का त्‍योहार खुशियों से भरा रहे।'

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News