25 APRTHURSDAY2024 11:59:40 PM
Life Style

Bigg Boss 13: नए प्यार के चक्कर में रियल गर्लफ्रेंड को भूले पारस, कहा- कई बार ब्रेकअप..

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 09 Oct, 2019 12:57 PM
Bigg Boss 13: नए प्यार के चक्कर में रियल गर्लफ्रेंड को भूले पारस, कहा- कई बार ब्रेकअप..

बिग बॉस सीजन 13 में खूब सुर्खियां बटौर रहे पारस छाबड़ा की नजदीकियां घर में कई लड़कियों के साथ देखने को मिल रही है। माहिरा शर्मा और शहनाज गिल के साथ उनकी बॉन्डिंग काफी अच्छी है। बीते एपिसोड में पारस ने पहली बार अपनी रियल गर्लफ्रेंड के बारे में बात की।

 

बिग बॉस में खूब सुर्खियां बटौर रहे पारस छाबड़ा

दरअसल, शो में पारस छाबड़ा, दलजीत कौर और आरती सिंह से अपनी बातें शेयर कर रहे थे। इसी बीच दलजीत और आरती उन्हें शहनाज से उनके रिश्ते को लेकर बात करती हैं। आरती कहती हैं कि शहनाज तुम्हें पसंद करती है। फिर बातों ही बातों में पारस ने कहा कि उनके और आकांक्षा के बीच प्यार है लेकिन ये रिश्ता नहीं चल सकता क्योंकि वो बिलकुल अपोजिट है। जब वो आकांक्षा से ये कहते हैं कि हम दोनों साथ नहीं रह सकते तो वो रोने लगती हैं। उन्होंने आगे कहा कि वो उसे हर्ट नहीं करना चाहते हैं। पारस ने कहा कि वो बार-बार मेरे घर में आकर बैठ जाती है। इस पर आरती ने कहा कि तेरा रिलेशनशिप अब गया..खत्म हो गया।

PunjabKesari

पारस ने किया गर्लफ्रेंड को लेकर खुलासा

वही बीते दिनों आकांक्षा ने कहा था कि उन्हें पारस की संस्कारी प्लेबॉय छवि बहुत पसंद है। दोनों का रिलेशनशिप अच्छा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 'मैंने बिग बॉस का लेटेस्ट प्रोमो देखा है। इसमें शहनाज और माहिरा शर्मा पारस के लिए लड़ाई कर रहे हैं। मेरी हंसी नहीं रुक रही है. पारस शो में बहुत अच्छा कर रहा है।'

पारस और आकांक्षा के बीच चल रही है अनबन

आगे आकांक्षा ने कहा था-  'अगर वह दो लोगों का शो से ध्यान हटा सकता है और लड़ाई करवा सकता है, तो मैं यह कह सकती हूं वह इस शो का असली विजेता है. मैं पारस को शो में देखकर बहुत खुश हूं।' आकांक्षा की बातों से तो बिल्कुल भी नहीं लग रहा कि उनके और पारस के बीच कुछ अनबन चल रही है। बता दें कि आकांक्षा से पहले भी पारस कई एक्ट्रेसेज के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं।

PunjabKesari

आकांक्षा से पहले भी कई एक्ट्रेसेज के साथ रहा अफेयर

पारस टीवी शो 'बिदाई' में साधना के किरदार से फेमस हुई सारा खान को भी डेट कर चुके है। सारा और पारस का अफेयर लंबे समय तक लाइमलाइट में रहा। दोनों का रिश्ता उस समय लोगों के सामने आया जब इनकी किस करते हुए तस्वीरें वायरल हुई थी हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा देर तक नहीं टिका और ब्रेकअप हो गया।

PunjabKesari

पारस नागिन फेम एक्ट्रेस पवित्रा पुनिया के साथ भी रिलेशनशिप में रहे। खबरों की मानें तो ये दोनों बॉक्स क्रिकेट लीग के सेट पर मिले थे हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया। एक इंटरव्यू के दौरान जब पवित्रा से पारस के साथ रिलेशनशिप को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे महज एक अफवाह बताया।

अब देखना होगा कि पारस के इस बयान पर उनकी गर्लफ्रेंड आकांक्षा का क्या रिएक्शन आता है।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News