27 APRSATURDAY2024 8:52:46 AM
Nari

एल्विश के बाद पुलिस केस में फंसे मुनव्वर फारुकी, मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट

  • Edited By palak,
  • Updated: 27 Mar, 2024 10:51 AM
एल्विश के बाद पुलिस केस में फंसे मुनव्वर फारुकी, मुंबई पुलिस ने किया अरेस्ट

बिग बॉस 17 के विजेता रह चुके मुनव्वर फारुकी के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। स्टैंडअप कॉमेडियन को बीती रात मुंबई पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। दरअसल देर रात मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने एक हुक्का बार में रेड मारी जहां पर उन्होंने मुनव्वर के साथ और 14 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। इन सभी आरोपियों के ऊपर कोटपा के अंतगर्त मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस ने मुनव्वर को नोटिस देकर जाने दिया है। 

हुक्का बार में रेड के दौरान पकड़े गए मुनव्वर 

एल्विश के बाद अब मुनव्वर पुलिस की शिकंजे में फंसते दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो बीती रात मुंबई के फोर्ट इलाक में स्थित सबालन हुक्का पार्लर में सोशल सर्विस ब्रांच ने रेड मारी जिसके बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। इन्हीं लोगों में से मुनव्वर भी थे। पुलिस को जानकारी दी गई थी कि पार्लर में तंबाकू प्रोडक्ट्स के साथ निकोटिन का इस्तेमाल किया जा रहा है। अभी फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है यदि तंबाकू प्रोडक्ट्स मिलते हैं तो पुलिस द्वारा सिगरेट एंड टौबेको एक्ट के अंतगर्त मामला दर्ज हो सकता है। 

मुनव्वर की ओर से नहीं आया कोई स्टेटमेंट

इस मामले में मुनव्वर फारुकी को नोटिस देकर रात में ही घर भेज दिया गाया है। वहीं अभी तक उनकी ओर से इस विवाद के ऊपर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट भी सामने नहीं आया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जब पुलिस ने हुक्का पार्लर में छापे मारी की थी तो मुनव्वर भी वहां मौजूद थे। टेस्ट को दौरान वह पॉजिटिव पाए गए क्योंकि एक यह एक संगीन अपराध है  ऐसे में उन्हें दंडित करके छोड़ दिया गया था। लेकिन उन पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 और COOTPA 2003 के अंतगर्त मामला दर्ज किया जा चुका था। मुनव्वर पर कई धाराएं भी लगाई गई हैं। 

PunjabKesari

पहले भी 35 दिन जेल में गुजार चुके हैं मुनव्वर 

आपको बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है जब मुनव्वर विवादों में आए हैं। इससे पहले  साल 2021 में उन्होंने इंदौर में स्टैंडअप कॉमेडी इवेंट के दौरान भगवान राम पर कुछ भद्दी टिप्पणी की थी जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले में वह लगभग 35 दिनों तक जेल में रहे थे। जेल से बाहर आने के बाद भी उन्हें कई सारी मुश्किलों से गुजरना पड़ा था। ऑनलाइन ट्रोलिंग के अलावा उनके कई सारे शोज भी कैंसिल कर दिए गए थे। 

PunjabKesari
 

Related News