29 APRMONDAY2024 7:08:46 AM
Latest News

मिट्टी के तवे पर बना खाना खाएं, नहीं होगी ये परेशानियां

  • Updated: 15 Jan, 2018 11:49 AM
मिट्टी के तवे पर बना खाना खाएं, नहीं होगी ये परेशानियां

शरीर के विकास के लिए खाना बहुत जरूरी है और जब आप मिट्टी के बर्तन में खाना बनाते हैं तो इसका फायदा कई गुणा बढ़ जाता है। अक्सर आप ने सुना होगा की खाना जितना आराम से और धीरे- धीरे पकाया जाए वह उतना ही गुणकारी होता है लेकिन आजकल खाना बनाने के लिए एल्युमिनियम और स्टील के बर्तनों को इस्तेमाल किया जाता हैं। इनमें पका खाना खाने से गैस, कब्ज जैसी समस्याएं अक्सर रहती हैं। इन समस्याओं से बचने के लिए मिट्टी से बने तवे का इस्तेमाल करना चाहिए। आज हम आपको मिट्टी के तवे का इस्तेमाल करने और उससे से होने वाले फायदों के बारे में ही बातएंगे। तो चलिए जानते हैं उन फायदों के बारे में जरा विस्तार से। 


मिट्टी के तवे का एेसे करें उपयोग
मिट्टी के बर्तनों और तवे में खाना पकाना थोड़ा मुश्किल होता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले तवे को कम आंच पर गर्म होने के लिए रख दें। तवे को गर्म होने में 15 से 20 मिनट लगते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि रोटी बनाने के बाद मिट्टी के तवे को कपड़े से साफ करें। साबुन का इस्तेमाल न करें।


मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाने के फायदे

PunjabKesari
शायद आप नहीं जानते होगें की एल्युमीनियम बर्तन में खाना पकाने से 87 प्रतिशत पोषक तत्व, पीतल के बर्तन में 7 प्रतिशत पोषक और कांसे के बर्तन में 3 प्रतिशत पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। मिट्टी के बर्तन ही एेसे हैं जिनमें खाना बनाने से 100 प्रतिशत पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं। इसके अलावा भी मिट्टी के बर्तनों में खाना खाने या खाना पकाने के कई फायदे हैं।


1. गैस की समस्या से राहत 
मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाने से गैस की समस्या दूर रहती है। दिनभर ऑफिस में बैठने के कारण गैस की परेशानी है तो मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाएं। कुछ ही दिनों में राहत मिलेगी।

 

2. बीमारियों से बचाव
मिट्टी के बर्तन खाने में मौजूद किसी भी पोषक तत्व को खत्म होने से रोकते है। जिससे हमारे शरीर को पूरे पोषक तत्व मिलते है, यह पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करते हैं।

 

3. खाने में टेस्टी
मिट्टी के तवे पर बनी रोटी खाने का सबसे ज्यादा फायदा यह होता है कि इससे खाना पौष्टिक होने के साथ- साथ टेस्टी भी होता है। 

 

4. कब्ज से राहत

PunjabKesari
भागदौड़ भरी जिंदगी और बदलती जीवनशैली के बीच कब्ज की समस्या आम हो गई है क्योंकि आजकल लोग बिजी होने के कारण जल्दी-जल्दी ऑफिस या काम पर जाने के लिए घर का बना खाना भूल जाते है और बाहर से मिलने वाले फॉस्ट फूड्स पर डिपैंड हो चुके है। ऐसे में कब्ज की परेशानी रहती है। अगर आपको भी यह समस्या रहती है तो तवे पर बनी रोटी जरूर खाएं।


 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI AP

Related News