
दही बहुत से लोगों की डेली रुटीन का हिस्सा होता है। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह स्वास्थ्य के लिए भी बेहद लाभकारी माना जाता है। इसमें विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और फोलिक एसिड जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। रोजाना सुबह नाश्ते में इसका सेवन करने से शरीर को पोषण और एनर्जी मिलती है। इसमें प्रोबायोटिक्स पाए जाते हैं जो आंत में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं रोजाना दही खाने से आपको और क्या-क्या फायदे होंगे...
पाचन होगा स्वस्थ
रोजाना दही का सेवन करने से पाचन स्वस्थ रहता है। इसमें पाए जाने वाले गुण पाचन तंत्र स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से दस्त, कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसमें अलावा दही में पाया जाने वाला विटामिन-बी12 और लैक्टोबेसिल्स आंत में अच्छे बैक्टीरिया के विकास में मदद करते हैं इससे पाचन क्रिया स्वस्थ बेहतर होती है पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। यदि आपका पाचन कमजोर रहता है तो दही को अपनी डाइट में जरुर शामिल करें।

हड्डियां बनेगी मजबूत
दही में पाया जाने वाले कैल्शियम, प्रोटीन व फास्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। रोजाना सुबह नाश्ते में इसका सेवन करने से अर्थराइटिस और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है।
इम्यूनिटी बनेगी मजबूत
इसमें विटामिन-सी काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो इम्यूनिटी मजबूत बनाने में मदद करता है। दही का सेवन करने से आप कई तरह की इंफेक्शन व बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

ब्लड प्रेशर रहेगा कंट्रोल
यदि आप हाई बीपी के मरीज है तो दही का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें पाया जाने वाला मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम करता है जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।
वजन कम करने में मिलेगी मदद
दही में पाया जाने वाला प्रोटीन और कैल्शियम वजन घटाने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा इसमें कोर्टिसॉल नाम का हार्मोन पाया जाता है जो तनाव कम करता है इसका सेवन कनरे से वजन कम करने में मदद मिलती है। दही में प्रोबायोटिक पाए जाते हैं जो पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह मेटाबॉल्जिम का स्तर भी बढ़ाने में मदद करते हैं। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी निकालने में मदद मिलती है।
